{"_id":"86-45785","slug":"Rohtak-45785-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा खुर्द की प्रीती ने योग में जीता गोल्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरा खुर्द की प्रीती ने योग में जीता गोल्ड
Rohtak
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। 28वीं हरियाणा राज्य योग प्रतियोगिता में टैगोर पब्लिक स्कूल महेंद्रगढ़ की सातवीं कक्षा की छात्रा प्रीतिने गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही प्रीति को वर्ष-2013 में 12 से 16 जनवरी तकइंदौर में होने वाली राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। स्कूल प्रशासन ने सोमवार को प्रीति को गोल्ड मेडल पहना कर उसे और उसके अभिभावकों को बर्धाई दी।
विद्यालय के चेयरमैन बीएल यादव और प्राचार्या डा. निशा यादव ने बताया कि 28वीं हरियाणा राज्य योग प्रतियोगिता हिसार में 9 से 10 नवंबर तक हुई थी। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से विभिन्न स्कूलोंके सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में 8 से 11 वर्ष के आयु वर्ग में महेंद्रगढ़ की ओर से भाग लेते हुए प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीति 12 से 16 जनवरी 2013 को इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रीति ने जिला योग सम्राट का खिताब अपने नाम कर अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर प्रवक्ता निर्मल, कविता, अमित, वेदपाल, राहुल सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।