{"_id":"86-45719","slug":"Rohtak-45719-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी मामले में प्रोपर्टी डीलर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी मामले में प्रोपर्टी डीलर पर केस
Rohtak
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर थाना के अंतर्गत जींद रोड पर एक प्लाट की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने प्रोपर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मुरादपुर टेकना निवासी कमल पुत्र होशियार सिंह ने शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जींद रोड पर उसका एक प्लाट है। उस प्लाट के फर्जी कागजात तैयार कर प्रोपर्टी डीलर टिटौली निवासी प्रेम कुंडू ने बेच उसे दिया। पुलिस ने मामले से जुडे़ कुछ कागजात अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की तो आरोप सही पाए गए। इस संबंध में पुलिस ने कमल के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन