फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   9th class student jumped into drain number eight by keeping a bag of books on the track

Rohtak News: पटरी पर किताबों का बैग रखकर ड्रेन नंबर आठ में कूदी नौंवी की छात्रा

Wed, 02 Aug 2023 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
9th class student jumped into drain number eight by keeping a bag of books on the track
रोहतक। शहर की सूर्या कॉलोनी की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा सिंहपुरा के नजदीक ड्रेन नंबर आठ में कूद गई। ड्रेन के किनारे पर उसका कपड़ों व किताबों का बैग मिला है। मंगलवार को दिनभर एनडीआरएफ की टीम छात्रा को तलाश करती रही, लेकिन 12 फीट गहराई होने के कारण सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह वार्ड नंबर एक के पार्षद कृष्ण सहरावत व सूर्या कॉलोनी के 20 से 25 लोग उनके पास आए। बताया कि सोमवार को दोपहर बाद नाबालिग लड़की घर से कपड़ों व किताबों का बैग लेकर लापता हो गई। परिजन उसे ढूंढते ड्रेन नंबर आठ पर पहुंचे, जहां बैग तो पटरी किनारे रखे मिले। शक है कि वह ड्रेन के अंदर कूदी है। थाना प्रभारी ने एनडीआरएफ से संपर्क किया। पांच घंटे तक छात्रा को तलाश किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। निगम के पार्षद कृष्ण सहरावत ने बताया कि ड्रेन में 12 फीट तक पानी चल रहा है। एक किलोमीटर तक छात्रा को तलाश किया, लेकिन तेज बहाव व गहराई ज्यादा होने के कारण पता नहीं सका।
विज्ञापन


मां छोड़ गई थी घर, पिता ने की दूसरी शादी
पुलिस के मुताबिक डूबी छात्रा के पिता ने दो शादी कर रखी हैं। दो बहनों की मां घर छोड़कर चल गई थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन पढ़ रही थी। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी, जिससे दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई को लेकर डांटने की बात आ रही सामने, लेकिन बयान दर्ज नहीं
परिजन अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। आखिर छात्रा ने क्यों ड्रेन के अंदर छलांग लगाई। बताया जा रहा है कि परिनजों ने उसे पढ़ाई को लेकर डांट दिया था। हालांकि परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed