फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   95 thousand rupees snatched from cloth merchant in dramatic fashion in IMT

आईएमटी में नाटकीय अंदाज में कपड़ा व्यापारी से 95 हजार रुपये छीने

Sat, 30 Oct 2021 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
95 thousand rupees snatched from cloth merchant in dramatic fashion in IMT
आईएमटी में नाटकीय अंदाज में दो बाइक पर सवार चार युवक शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली माल खरीदने जा रहे कपड़ा व्यापारी से 95 हजार रुपये छीनकर ले गए। साथ ही मोबाइल फोन झाड़ियों में फेंक दिया। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हनुमान कॉलोनी निवासी रवि कुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसकी सुखपुरा चौक के पास कपड़े की दुकान है। सुबह करीब साढ़े 7 बजे दिल्ली कपड़ा खरीदने के लिए कार में सवार होकर जा रहा था। राजीव गांधी चौक से होते हुए दिल्ली रोड पर पहुंचा तो ध्यान आया कि बहादुरगढ़ से आगे टीकरी बॉर्डर पर रास्ता बंद है। ऐसे में खरखौदा के रास्ते दिल्ली जाने का मन बनाया। वह दिल्ली रोड से आईएमटी में से सोनीपत रोड की तरफ जाने लगा। रास्ते में आईएमटी में बोहर मोड़ से पहले कार के आगे बाइक पर दो युवक चल रहे थे। इसी बीच बाइक से युवकों ने गाड़ी के आगे बैग गिरा दिया। कहीं गाड़ी पलट न जाए, इसलिए उसने गाड़ी रोक दी। दोनों युवक वापस आ गए और बैग लेकर चले गए। तभी पीछे से दो नकाबपोश युवक दूसरी बाइक पर आ गए। दोनों ने उसे पकड़ लिया। तभी पहले गए युवक भी लौट आए और बाइक से उसे टक्कर मारी। वह खुद को बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से गिर गया। चारों युवकों ने उसे दबोच लिया और जबरन जेब से 95 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। साथ ही मोबाइल फोन छीनकर झाड़ियों में फेंक दिया। एक युवक के पास हथियार था। आखिर में युवक मौके से फरार हो गए। ढूंढने पर उसका मोबाइल तो मिल गया। पांच मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक पकड़ में नहीं आ सके।
विज्ञापन

एक सप्ताह से लगातार हो रही वारदात
जिले में लूट व झपटमारी की एक सप्ताह से लगातार वारदात हो रही हैं। इसमें से पुलिस दिल्ली रोड पर ढाबे से गाड़ी छीनने की वारदात को ट्रेस कर चुकी है, लेकिन बाकी वारदात अभी चुनौती बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed