{"_id":"5f31c09d8ebc3e3ca603fd29","slug":"92-mm-rain-brought-relief-from-humidity-water-filled-the-roads-rohtak-news-rtk568251829","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 एमएम बारिश ने उमस से दिलाई राहत, सड़कों पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 एमएम बारिश ने उमस से दिलाई राहत, सड़कों पर भरा पानी
विज्ञापन
92 mm rain brought relief from humidity, water filled the roads
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद सोमवार को शहर में हुई अच्छी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। इससे पहले रविवार को सांपला में हुई 50 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। वहीं सोमवार दोपहर और रात को रोहतक शहर में करीब 92 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा महम व सांपला में कहीं-कहीं बारिश हुई। बारिश से एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली वहीं जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई। मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने बताया कि सोमवार दोपहर को मॉडल टाउन क्षेत्र में 10.4 एमएम तो एमडीयू क्षेत्र में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। दोपहर को शीला बाईपास क्षेत्र में अच्छी बारिश बाकी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी से संतोष करना पड़ा। वहीं देर शाम सात बजे के करीब हुई बारिश को उन्होंने मॉडल टाउन क्षेत्र में अपनी ऑबर्ज्वेटरी में ऑबर्ज्व किया, जिसमें 81.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। रडार के अनुसार शहर में बारिश का वितरण लगभग बराबर रहा, थोड़ा-बहुत ज्यादा कम हो सकता है। मानसून की अक्षीय रेखा दिल्ली एनसीआर, हरियाणा व पंजाब के ऊपर बनी हुई हैै, जिससे 13 अगस्त तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को सांपला में हुई बारिश से मानसून ग्राफ में 5 हुआ प्रतिशत सुधार, अभी और बारिश की दरकार
मौसम विभाग के अनुसार रोहतक जिले में मानसून में 508 एमएम औसत बारिश होती है। मानसून का तीसरा माह चल रहा है और जिले में अभी सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस ग्राफ में भी रविवार को सांपला में हुई 50 एमएम बारिश के बाद 5 प्रतिशत का सुधार हुआ है। रविवार से पहले बारिश 59 प्रतिशत कम थी। जिसके बाद 9 अगस्त रविवार से 10 अगस्त सोमवार सुबह साढे़ आठ बजे तक जिले में औसत बारिश 19.6 एमएम दर्ज की गई। वहीं सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 298.8 एमएम औसत बारिश होती है जबकि इस बार अब तक मात्र 136.1 एमएम बारिश हुई है। हालांकि सोमवार को शहर मेें हुई अच्छी बारिश से भी इस ग्राफ में और सुधार होगा, फिर भी जिले की औसत बारिश ग्राफ सामान्य होने के लिए भारी बारिश की दरकार है। रोहतक के कई इलाकों में किसान बारिश की इंतजार कर रहे हैं।