{"_id":"5c180dbbbdec2256b421e7cf","slug":"91545080251-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी आवास के सामने पिस्तौल के बल पर स्विफ्ट डिजायर लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी आवास के सामने पिस्तौल के बल पर स्विफ्ट डिजायर लूटी
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
डीसी आवास के सामने निजी कंपनी के मैनेजर की पत्नी और बेटी से पिस्तौल के बल पर स्कूटी सवार बदमाशों ने स्विफ्ट डिजायर लूटी
-पत्नी और बच्ची के लिए जलेबी खरीदने गया था मैनेजर
-स्कूटी सवार बदमाश बोले-चुपचाप निकल जा, वरना दोनों को पहुंचा दिया जाएगा भगवान के पास
-सिविल लाइन और महिला थाने से मात्र 100 कदम की दूरी पर हुई वारदात
-सिविल लाइन थाना पुलिस ने आर्य नगर का एरिया बताते हुए कार्रवाई से किया इनकार
-पुलिस आसपास क्षेत्र की सीसीटीवी खंगालने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। डीसी आवास के सामने सोमवार रात करीब नौ बजे स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने निजी कंपनी के मैनेजर की पत्नी और बेटी से पिस्तौल के बल पर स्विफ्ट डिजायर लूट ली। कार से न उतरने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वारदात पुलिस नाके, सिविल लाइन और महिला थाने से महज 100 कदम की दूरी पर हुई। सिविल लाइन और आर्य नगर थाना पुलिस सीमा विवाद को लेकर काफी देर तक उलझी रही। आरोप है कि सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई से इनकार कर दिया था, हालांकि बाद में आर्य नगर थाने में पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की गई।
सेक्टर दो के रहने वाले विवेक शर्मा हिसार रोड स्थित एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह स्विफ्ट डिजायर कार से पत्नी रश्मि शर्मा और बेटी वंदना शर्मा के साथ कैनाल रेस्ट हाउस के सामने सामान खरीदने के लिए आए थे। उन्होंने कार डीसी आवास के सामने ही खड़ी कर दी। विवेक शर्मा कार को सड़क किनारे खड़ी कर जलेबी खरीदने के लिए चले गए। इसी बीच लघु सचिवालय की ओर से स्कूटी सवार तीन युवक पहुंचे और मां-बेटी पर पिस्तौल तान दी। उनसे कहा कि चुपचाप बाहर निकल जाएं, वरना दोनों को भगवान के पास पहुंचा दिया जाएगा। दोनों के कार से बाहर आने के बाद एक स्कूटी सवार कार में बैठा और लूटकर फरार हो गया। जबकि दो बदमाश स्कूटी पर सवार होकर भाग गए। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शोर शराबा होने पर लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का भी प्रयास किया, पर सफलता हाथ नहीं लग सकी। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने आर्य नगर थाने का मामला बताते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिस पर पीड़ित ने मामले की सूचना आर्य नगर थाना पुलिस को दी। आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विवेक शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
-
पहले की रेकी
विवेक शर्मा की पत्नी रश्मि बाबा बंदा बहादुर स्कूल मेेें अध्यापिका हैं। उन्होंने बताया कि जब वह सामान की खरीदारी के लिए आ रहे थे तो कार खड़ी करने से पूर्व ही स्कूटी सवार कार के आगे से निकले थे। जैसे ही पति जलेबी लेने के लिए गए, वैसे ही वारदात अंजाम दी गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने रेकी कर रखी थी।
विज्ञापन
20 से 25 साल की उम्र के हैं आरोपी
रश्मि ने पुलिस को बताया कि कार लूटने वाले आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। वह किसी तरह का नकाब भी नहीं लगाए हुए थे। स्थानीय भाषा ही बोल रहे थे।
तुरंत ही करा दी गई थी वीटी
सिविल लाइन थाना एसएचओ नरेश कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप गलत है। सूचना पाते ही थाना पुलिस न सिर्फ मौके पर पहुंची थी बल्कि तुरंत ही वीटी भी करा दी गई थी। उधर, आर्य नगर थाना पुलिस का कहना है कि बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--
बदमाशों की पहचान को फुटेज खंगाल रही पुलिस
माना जा रहा है कि बदमाश रेस्ट हाउस के आसपास दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। रात में पुलिस दुकानों के सीसीटीवी खंगालती रहीं, फिलहाल फुटेज में वारदात नहीं मिली है, फुटेज का खंगाला जाना जारी है।