{"_id":"5b8b04fa42c792464109e8a9","slug":"91535837434-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता मंत्री की कोठी घेराव करने पहुंचे एमपीएचडब्\nल्यू कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता मंत्री की कोठी घेराव करने पहुंचे एमपीएचडब् ल्यू कर्मी
Updated Sun, 02 Sep 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
---
सहकारिता मंत्री की कोठी का घेराव करने पहुंचे एमपीएचडब्लयू कर्मी
- पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रोका
- सरकार को दी चेतावनी, कहा- एस्मा से डरने वाले नहीं है कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी शनिवार को अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सहकारिता मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें एसबीआई की मुख्य शाखा के मोड़ पर पुलिस ने बेरिकेड्स लगा कर रोक लिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान स्टेट प्रधान ओमपति कादयान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी अब एस्मा जैसे काले कानून से नहीं डरते।
एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलताज मलिक ने बताया कि वह शनिवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर छठे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखे हुए हैं। शनिवार को वह सिविल सर्जन कार्यालय की बजाय मानसरोवर पार्क में धरने पर बैठे। इस दौरान मंच संचालन जिला सचिव मुकेश कुमार ने किया। स्टेट प्रधान ओमपति कादयान, पूर्व स्टेट प्रधान निर्मल बल्हारा, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान सुमेर सिंह, संगठन सचिव जोगेंद्र करौथा, रोडवेज से ब्लॉक प्रधान सतबीर मुंडाल, वरिष्ठ प्रधान जिला झज्जर शान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों को एस्मा जैसा काले कानून से डराने की कोशिश ना करें। स्वास्थ्य कर्मचारी ऐसी नाकाम धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। वहीं पूर्व जिला प्रधान अनिल सिवाच, राम तिलक, सुनीता देवी, बबली देवी, कमलेश, सरोज, नरेंद्र नारा, सतीश सुपर वाइजर, अनिल बजाड़, विनय पाल, अमित, सुरेश नंबरदार, कौशल्या, स्टेट प्रचार सचिव रोशन लाल, दया कौर, रमेश कुमारी, सुनीता, इंद्र देव, नरेश कुमार ने अपने विचार रखे।