फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सुनील श्योराण पास आईएएस परीक्षा

सुनील श्योराण पास आईएएस परीक्षा

Sat, 28 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सुनील श्योराण पास आईएएस परीक्षा
सेल्फ स्टडी से यूपीएससी में पाया 250वां रैंक, पत्नी भी है आईएएस
विज्ञापन

नागपुर में इनकम टैक्स में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर काबिज हैं स्वाती
आईआईटी कानपुर से किया बीटेक मेकैनिकल इंजीनियरिंग, दो साल पहले हुई शादी
अमर उजाला रोहतक
रोहतक।
यूपीएससी परीक्षा में सुनील श्योराण ने 250वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। सुनील ने दूसरी बार में परीक्षा पास की। पहली बार पत्नी के साथ परीक्षा दी थी, जिसमें पत्नी स्वाती ने 313वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल नागपुर में इनकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद तैनात हैं।
रामगोपाल कालोनी के रहने वाले सुनील श्योराण ने यूपीएससी की परीक्षा में 250वीं रैंक हासिल पर परीक्षा पास की है। परीक्षा का परिणाम आते ही घर में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। घर और फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने बताया कि यह सब माता-पिता के आशीर्वाद से ही हो पाया है।
विज्ञापन

सेल्फ स्टडी पर किया ज्यादा फोकस
सुनील ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान सेल्फी स्टडी पर ज्यादा फोकस किया। तैयारी के दौरान करेंट मुद्दों पर ज्यादा ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा को पास करने के लिए अखबार और मैगजीन से ज्यादा मदद मिली। जो अन्य तैयारी करने वालों के लिए भी यह जरूरी होता है। कि करेंट अफेयर्स को तैयार करने में मददगार सिद्ध होती है। परीक्षा की तैयारी के दौरान राइटिंग प्रैक्टिस पर ज्यादा फोकस किया। रोजाना 6 से 8 घंटे तक लगातार पढ़ाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले ही हुई शादी
सुनील ने बताया कि उनकी शादी दो साल पहले चरखी दादरी की रहने वाली स्वाती से हुई है। दोनों ही लोगों ने शादी के बाद से ही साथ में सिविल सेवा की तैयारी करनी शुरू कर दी थी। दोनों ने तैयारी के दौरान एक दूसरे का सहयोग किया। किसी भी समस्या के समाधान के लिए आपस में ही डिस्कस कर हल निकाल लेते थे। जिससे तैयारी के दौरान काफी मदद मिलती थी।
कानपुर आईआईटी से किया बीटेक
रोहतक के अंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल से प्रारंभिक पढ़ाई की। इसके बाद कानपुर आईआईटी से मेकैनिकल इंजीनियरिंग के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला। कानपुर एक अच्छा शहर है। शहर में हमेशा रौनक बनी रहती थी। इंजीनियरिंग करने के बाद यूके की एक कंपनी फाइनेंस कंपनी में चार साल काम किया।
बचपन के सपने को किया साकार
यूके में चार साल नौकरी करने के बाद जब रोहतक वापस आया तो बचपन के सपने को साकार करने के लिए सिविल सेवा की तैयारी करनी शुरू की। आज परीक्षा में 250वीं रैंक हासिल करने के बाद बचपन का सपने साकार हो गया।
मां होती तो खुशियां और बढ़ जाती
सुनील ने बताया कि उनके पिता धर्मवीर श्योराण फिलहाल, गर्वेमेंट टीचर से रिटायर हुए हैं। फिलहाल वह रोहतक कोर्ट प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मां भी टीचर थी। पिछले साल उनसे हमारा साथ छूट गया। अगर वह आज होतीं तो खुशियां और बढ़ जाती। इतना कहते ही उनकी आंखें भर आईं।

-------------
सेक्टर चार के विनोद दूहन का यूपीएससी में 74वीं रैंक
रोहतक। सेक्टर चार के रहने वाले विनोद दूहन ने यूपीएससी परीक्षा में 74वीं रैंक हासिल की है। विनोद फिलहाल मणिपुर में बतौर आईपीएस तैनात है। आईपीएस में इनका सेलेक्शन 2015 में हुआ था। विनोद के पिता सतकुमार दूहन ने बताया कि बेटे ने अपनी लगन मेहनत से परीक्षा में 74वीं रैंक प्राप्त की है। हमको इस बात की खुशी है। उन्होंने बताया कि बेटी भी अमृता भी आईपीएस है। जिसकी तैनाती अजमेर में है। बेटी ने 2016 में आईपीएस की परीक्षा की थी। उन्होंने बताया कि बेटी की प्रारंभिक परीक्षा महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के कैंपस स्कूल से की। इसके बाद पंजाब इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक आईटी से किया। आईपीएस में सेेलेक्शन से पहले भी बेटे ने एसएससी की परीक्षा पास की थी। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी करनी शुरू की। पहली बार परीक्षा में आईपीएस और दूसरी बार आईएस की परीक्षा के लिए चयनित हुआ। बता दें कि विनोद की मां डॉ सरला दूहन सोनीपत स्थित महिला विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर कार्यरत हैं। पिता सतकुमार दूहन बिजली बोर्ड से एसओ रिटायर्ड हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed