{"_id":"59627fde4f1c1bc0288b46d3","slug":"91499627486-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र पर हमला करने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र पर हमला करने वालों पर केस दर्ज
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
छात्र पर हमला करने वालों पर केस दर्ज
मंडी अटेली। दो दिन पहले राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में दो गांवों के छात्रों के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर चार नामजद युवकों के नाम सहित छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव धनुंदा निवासी भोतराम ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि शुक्रवार को उसका पुत्र संजय कुमार महाविद्यालय में कार्य से गया था। वह महाविद्यालय से बाहर निकला तो गांव सैदपुर निवासी यशदीप, सुमित, मोनू राव और गांव कटकई निवासी रवि पहलवान ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि हमलावरों ने तेजधार हथियार से संजय पर वार किया। इससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के छात्रों ने बीचबचाव कर उसे अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसका रेवाड़ी स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अटेली एसएचओ रामेश्वर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।