फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   900 tonnes of garbage accumulated in the city due to sanitation workers' strike

Rohtak News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में 900 टन कचरा जमा

Fri, 15 May 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
900 tonnes of garbage accumulated in the city due to sanitation workers' strike
54-ओल्ड आईटीआई में सड़क पर फैला कूड़ा। संवाद - फोटो : Samvad
रोहतक। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में 900 टन कचरा जमा हो गया। गलियों से लेकर सड़कों तक पर ढेर लगे हैं जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए संकट हैं। ऐसे में निगम अधिकारियों ने शुक्रवार रात तक कचरा उठान का दावा किया है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से रात से ही कचरा उठान किया जाने लगा है। शुक्रवार को दिनभर काम किया जाएगा और रात तक सारा कचरा उठा लिया जाएगा। वहीं, सभी 22 वार्डों में शुक्रवार से डोर टू डोर कूड़ा उठान करने वाली गाड़ियां भी पहुंचेंगी। इसके चलते सड़कों पर बने करीब 60 डंपिंग पॉइंट पर ही कचरा रहेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के 640 कर्मचारी, 100 रेहड़ी व 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के अलावा रोड स्वीपिंग एजेंसी के 12 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 340 सफाई कर्मचारी मिलकर सफाई व कचरा उठान में तेजी लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को बताई समझौते की बात
नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान शंभू टांक ने नगर निगम परिसर में हड़ताल पर बैठे सभी कर्मचारियों को समझौते की बात बताई और हड़ताल को स्थगित किया। उन्होंने कहा कि 30 जून तक मांग पूरी न होने पर फिर से हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित होने के बाद शहर में जमा कचरे का उठान तेजी से किया जाएगा। रात को भी काम किया जाएगा और शुक्रवार रात तक कचरे का उठान किया जाएगा। शुक्रवार से डोर टू डोर गाड़िया भी उठाने के लिए आएंगी। - नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed