{"_id":"65a391720299e758a20af097","slug":"84-donated-blood-in-the-camp-rohtak-news-c-17-roh1020-337047-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शिविर में 84 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शिविर में 84 ने किया रक्तदान
Sun, 14 Jan 2024 01:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। मां दानो देवी धर्मार्थ ट्रस्ट सांघी की ओर से नया बस स्टैंड रोहतक के सामने रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य अतिथि वैश्य शिक्षण संस्थान के प्रधान नवीन जैन रहे। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी देवेंद्र शर्मा ने की। शिविर में 84 लोगों ने रक्तदान किया।
मुख्यातिथि ने रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया और साथ ही बैज भी लगाए। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान बहुत जरूरी है। इससे कई जिंदगियां बच सकती हैं। विशिष्ट अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी से राजकुमार मोर और डॉ. राजेश ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया और उनको प्रशस्ति पत्र भी दिए। मां दानो देवी धर्मार्थ ट्रस्ट सांघी के संस्थापक तस्वीर सिंह हुड्डा ने बताया कि यह संस्था का 316वां रक्तदान शिविर रहा। इसमें 84 यूनिट रक्तदान हुआ। संस्था की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर, नेत्रदान शिविर और अन्य शिविर लगाए जाते हैं। इस मौके पर रोहित 5वीं बार, सत्यवान दूसरी बार, शिव ने 9वीं बार व वीर सिंह ने 5वीं बार रक्तदान किया। शिविर में रोडवेज ट्रेनिंग स्कूल, वेटिकन इंस्टीट्यूट की निदेशक नेहा दहिया और उनके साथ वालंटियर हिमांशु, आकाश, सुमित, राहुल, वैभव, नवीन, रेडक्रॉस सोसाइटी के लेखा अधिकारी राजकुमार मोर का विशेष सहयोग रहा।