फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हरियाणा रोडवेज खरीदने जा रही 379 बसें

हरियाणा रोडवेज खरीदने जा रही 379 बसें

Sat, 09 Mar 2019 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज खरीदने जा रही 379 बसें
फ्लैग ::: हरियाणा रोडवेज का बेड़ा बढ़ाने को खरीदी जा रहीं 379 बसें
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने अपनी मोहर लगा फाइल भेजी हाई पावर पर्चेजिंग कमेटी के पास
हैडिंग : रोहतक डिपो को मिलेंगी 25 बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत
-मार्च के अंतिम सप्ताह से नई बसों का आना हो सकती है आरंभ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार हरियाणा रोडवेज को 379 बसें और देने जा रही है। परिवहन मंत्री कृष्णलाल पवार ने इस पर मोहर लगाते हुए फाइल हाई पावर पर्चेजिंग कमेटी के पास भेज दी है। माना जा रहा है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक बसों का आना शुरू हो जाएगा। नई बसों में से करीब 25 बसें रोहतक डिपो को भी मिलेंगी। इससे रोहतक डिपो में बसों की संख्या 216 हो जाएगी।

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी संगठन प्रदेश सरकार से किमी. स्कीम के तहत प्राइवेट बसों का संचालन कराने के बजाय रोडवेज में बसों का बेड़ा बढ़ाने की लगातार मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर कर्मचारी संगठन आंदोलन करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि रोडवेज में बसे आने से न सिर्फ जनता को बेहतर सेवा मिलेगी, बल्कि बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। इसके मद्देनजर हरियाणा रोडवेज ने 379 बसें खरीदने का प्रपोजल बनाकर प्रदेश सरकार के पास भेजा। इसे दो दिन में मंजूरी मिल गई। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पवार ने बताया कि प्रस्ताव को दो दिन पहले ही उन्होंने मंजूरी देकर हाई पावर पर्चेजिंग कमेटी के पास फाइल भेज दी है। जल्द ही बसों को खरीदकर हरियाणा रोडवेज में शामिल किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि रोहतक डिपो को नई बसों में से करीब 25 बसें मिल सकती हैं, जिससे डिपो का बेड़ा 216 बसों का हो जाएगा। अभी तक रोहतक डिपो के पास में 191 बसें हैं।
विज्ञापन

0- इंसेट
कब कितनी बसें मिलीं रोहतक डिपो को
वर्ष बसें
2011 28
2012 36
2013 32
2014 14
2015 23
2016 32
2017 11
2018 15

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed