{"_id":"5c7ed7abbdec22144763172c","slug":"81551816619-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा केसरी बनीं पानीपत की नैना अब अंडर 23 एशिया चैंपियन शिप में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा केसरी बनीं पानीपत की नैना अब अंडर 23 एशिया चैंपियन शिप में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
रोहतक। कैथल के सर छोटूराम इंडोर स्टेडियम में 26 फरवरी से 28 फरवरी तक हुई राज्य स्तरीय अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में रोहतक के छोटूराम स्टेडियम की महिला पहलवान नैना ने हरियाणा केसरी का खिताब हासिल किया था। इसके बाद मंगलवार को लखनऊ स्थित साई सेंटर में आगामी अंडर 23 एशिया चैंपियनशिप के लिए हुई महिला वर्ग के ट्रायल में नैना का चयन भारतीय टीम में हो गया। नैना 20 से 24 मार्च तक मंगोलिया के उलानबातार में होने वाली अंडर 23 की एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय टीम के लिए चयनित हुईं 10 महिला पहलवानों में से आठ पहलवान हरियाणा से हैं। इनमें से तीन रोहतक के छोटूराम स्टेडियम की हैं।
ये पहलवान करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व :
भारवर्ग खिलाड़ी जिला अखाड़ा
50 ज्योति हिसार उमरा गांव का अखाड़ा, हिसार
53 रीना रोहतक छोटूराम स्टेडियम, रोहतक
55 अंजू हिसार महावीर स्टेडियम, हिसार
57 मिनाक्षी जींद निडानी स्कूल, जींद
59 मंजू हिसार उमरा गांव का अखाड़ा, हिसार
62 राधिका हिसार साई सेंटर, हिसार
65 टीना सोनीपत छोटूराम स्टेडियम, रोहतक
68 दिव्या ककरान दिल्ली प्रेमनाथ अखाड़ा, दिल्ली
72 नैना पानीपत छोटूराम स्टेडियम, रोहतक
76 पूजा हिसार सिसाय गांव का अखाड़ा, हिसार
विज्ञापन
ये पहलवान करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व :
भारवर्ग खिलाड़ी जिला अखाड़ा
50 ज्योति हिसार उमरा गांव का अखाड़ा, हिसार
53 रीना रोहतक छोटूराम स्टेडियम, रोहतक
55 अंजू हिसार महावीर स्टेडियम, हिसार
57 मिनाक्षी जींद निडानी स्कूल, जींद
59 मंजू हिसार उमरा गांव का अखाड़ा, हिसार
62 राधिका हिसार साई सेंटर, हिसार
65 टीना सोनीपत छोटूराम स्टेडियम, रोहतक
68 दिव्या ककरान दिल्ली प्रेमनाथ अखाड़ा, दिल्ली
72 नैना पानीपत छोटूराम स्टेडियम, रोहतक
76 पूजा हिसार सिसाय गांव का अखाड़ा, हिसार