{"_id":"5c2d2928bdec223c71482190","slug":"81546463528-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर पार्टी मनाने जा रहे थे नौ दोस्त, ओमेक्स सिटी में भूखे बच्चों पर पड़ी नजर तो पॉकेट मनी से खिलाया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर पार्टी मनाने जा रहे थे नौ दोस्त, ओमेक्स सिटी में भूखे बच्चों पर पड़ी नजर तो पॉकेट मनी से खिलाया खाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू ईयर पार्टी मनाने जा रहे थे नौ दोस्त, ओमेक्स सिटी में भूखे बच्चों पर पड़ी नजर तो पॉकेट मनी से खिलाया खाना
रोहतक। 31 दिसंबर की रात एक तरफ जहां पूरा शहर मस्ती और धमाल में मशगूल था। वहीं, नौ दोस्त अपनी पॉकेट मनी से झुग्गियों में रहने वाले भूखे बच्चों को खाना खिला रहे थे। नए साल पर नई सोच के साथ शहर के नौ युवाओं ने एक मुहिम शुरू की है। इसके तहत ये युवा हर महीने अपनी पॉकेट मनी से झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को खाना खिलाएंगे।
शांतनु सैनी और राही जैन ने बताया कि 31 दिसंबर की रात वह सभी दोस्त न्यू ईयर की पार्टी करने के लिए अपनी गाड़ियों से ओमेक्स सिटी की तरफ गए। यहां उनकी नजर सड़क किनारे भूखे बैठे बच्चों पर पड़ी। जब उनसे पूछा तो, बच्चों ने बताया कि उनके लिए नये साल जैसा कुछ नहीं है उन्हें तो हर दूसरे दिन भूखे सोना पड़ता है। इसके बाद इन युवाओं ने अपनी पॉकेट मनी इकट्ठा कर शहर में जाकर बच्चों के लिए खाना खरीदा और उन्हें पास बैठकर खिलाया। शांतनु ने बताया कि इस दौरान बच्चों के साथ ली गई फोटोज को उन्होंने सोशल साइट्स पर अपलोड किया। फोटोज को देखकर कुछ और दोस्त भी इस मुहिम का हिस्सा बन गए। इन दो दिनों में ही हमारी इस मुहिम में 30 से ज्यादा दोस्त जुड़ चुके हैं।
---
महीने में एक बार खिलाएंगे बच्चों को खाना
पॉकेट मनी लिमिटेड होती है। इसलिए महीने में एक बार सभी दोस्त रुपये एकत्रित करके शहर के स्लम भिवानी चुंगी और ओमेक्स में जाकर बच्चों को खाना खिलाएंगे।
---
इन दोस्तों ने शुरू की मुहिम
इस मुहिम को नौ दोस्तों ने शुरू किया था। इसमें शांतनु सैनी, राही जैन, राहुल पहवा, हितेश सचदेवा, भूवन भूटानी, जतीन गेरा, जतीन भूटानी, तन्मय गांधी, लक्ष्य चावला शामिल हैं। यह सभी शहर के व्यापारियों के बच्चे हैं और इन्होंने अपनी पॉकेट मनी से यह मुहिम शुरू की है।