{"_id":"5b7f258b42c7924651654862","slug":"81535059339-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार आज एक मंच सांझा करेंगे सीएम व हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार आज एक मंच सांझा करेंगे सीएम व हुड्डा
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल में पहली बार आज एक साथ मंच साझा करेंगे सीएम मनोहर लाल व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा
: दोनों नेता पूर्व पीएम अटल को श्रद्धांजलि देने आएंगे एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में
: इनेलो नेता अभय चौटाला भी आ सकते हैं सभा में, कार्यक्रम तय नहीं
: बहादुरगढ़ व रोहतक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा कर चुके हैं भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा
विजेंद्र कौशिक
रोहतक। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में पहली बार सीएम मनोहर लाल व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक साथ शुक्रवार को मंच साझा करेंगे। एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में दोनों एक साथ पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देंगे। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के सभी मंत्री व विधायकों के अलावा विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। पहले से तय है कि श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के झंडे या बैनर नहीं लगाए जाएंगे, क्योंकि पूर्व पीएम अटल चाहे भाजपा के नेता थे, लेकिन विपक्षी भी उनका उतना ही सम्मान करते थे।
अप्रैल 2014 में केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बनी। उसके तीन माह बाद पीएम नरेंद्र मोदी 19 अगस्त को कैथल से वाया हिसार होते हुए राजस्थान के गंगानगर तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की नींव रखने आए थे। वहां पर सीएम होने के नाते भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन मंच पर जब हुड्डा पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए आगे बढ़े तो उनको बोलने नहीं दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद हुड्डा ने अब तक भाजपा नेताओं के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम या मंच साझा नहीं किया। अब पहली बार पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आ रहे हैं।
अभय चौटाला भी कर सकते हैं शिरकत, कार्यक्रम तय नहीं
प्रदेश सरकार ने सभी मंत्री व विधायकों के साथ-साथ श्रद्धांजलि सभा में विपक्षी दलों के सभी बड़े नेताओं को आमंत्रित किया हुआ है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा इनेलो नेता अभय चौटाला के भी आने की संभावना है, लेकिन इनेलो जिलाध्यक्ष सतीश नांदल का कहना है कि अभी उनके पास पार्टी के किसी नेता के रोहतक में आने का कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र हुड्डा साझा कर चुके हैं मंच
प्रदेश में कांग्रेस के एकमात्र सांसद दीपेंद्र हुड्डा इससे पहले दो बार भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा कर चुके हैं। हालांकि, दोनों बार राजनीतिक विवाद हुआ। दो साल पहले जब तत्कालीन रेलमंत्री सुरेश प्रभु रोहतक रेलवे स्टेशन पर रोहतक-जींद रेलवे लाइन के विद्युतीकरण की नींव रखने आए, तब सांसद दीपेंद्र हुड्डा मंच पर आए थे। पिछले दिनों बहादुरगढ़ में सांसद हुड्डा ने मेट्रो लाइन के उद्घाटन अवसर पर शिरकत की थी, लेकिन आरोप लगाया था कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया।