{"_id":"5b087e9e4f1c1bf76e8b4947","slug":"81527283358-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन क्रांति यात्रा की सफलता के लिये विधायक शकुंतला खटक ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन क्रांति यात्रा की सफलता के लिये विधायक शकुंतला खटक ने किया दौरा
Updated Sat, 26 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित एसएनजे आठ व नौ
कलानौर हलका में जन क्रांति यात्रा की तैयारी के लिए पहुंची विधायक शकुंतला खटक।
जन क्रांति यात्रा की सफलता के लिए विधायक शकुंतला खटक ने किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कलानौर हलका की विधायक शकुंतला खटक ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को जनक्रांति यात्रा को सफल बनाने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 3 जून को समालखा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा निकालेंगे। विधायक ने बसाना, सैंपल, गुड़हल, जींदराण, अनवल, पिलाना, सांगाहेड़ा समेत लगभग एक दर्जन गांवों का दौरा किया।
विधायक ने बताया हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में 3 जून को पानीपत के समालखा में होने वाली जनक्रांति यात्रा हरियाणा की सत्ता परिवर्तन का काम करेगी। इसके बाद हरियाणा में बदलाव होने की शुरूआत हो जाएगी। इसका असर देश और प्रदेश की राजनीति में भी देखने को मिलेगा। आज किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, युवा हर वर्ग इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुका है। आने वाले चुनाव में हरियाणा की जनता भाजपा का सफाया कर देगी। खटक ने बताया कि पूर्व सीएम हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर तक जनक्रांति यात्रा निकाल कर भाजपा सरकार से उसके काम का हिसाब मांगा जायेगा। भाजपा ने चुनाव के समय जनता से किये 154 वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया। इस अवसर पर कलानौर ब्लॉक प्रधान संतलाल वधवा भी मौजूद रहे।