{"_id":"5999e4324f1c1bda448b45eb","slug":"81503257650-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में म हिला ने काटी जेब, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में म हिला ने काटी जेब, लोगों ने लगाया जाम
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
ऑटो में एक महिला द्वारा व्यक्ति की जेब काटने के विरोध में आजाद चौक पर लोगों ने कुछ समय के लिए जाम लगा दिया। हालांकि आरोपी महिला को पुलिस को पकड़कर सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ऑटो में दो महिलाएं और भी सवार थी, लेकिन वह ऑटो चालक की मदद से फरार होने में सफल रही। पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान अलवर निवासी के रूप में हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि महिला के साथ हाथापाई भी हुई।
जानकारी अनुसार शहर के मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी एक व्यक्ति एटीएम से पैसे निकालने के बाद रेलवे चौक से आजाद चौक के लिए ऑटो में सवार हुआ था। रेलवे चौक से तीन औरतें भी उक्त व्यक्ति के दोनों ओर बैठ गई। व्यक्ति का आरोप है कि एक महिला ने उसकी जेब काट ली, जिसमें 200 रुपये थे, लेकिन उन्होंने महिला को वहीं पकड़ लिया। आजाद चौक पर जैसे ही उक्त व्यक्ति के परिचितों को पता चला तो उन्होंने कुछ समय के लिए आजाद चौक पर जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले भी एक महिला के बैग से ऑटो में ही काकोडिया जाते समय एक महिला चोर ने 1.71 लाख की नकदी चोरी कर ली थी और महिला चोर को मौके पर ही काबू कर लिया गया था।