{"_id":"59627be44f1c1b842e8b46c3","slug":"81499626468-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
चरखी दादरी। गांव बूरा खेड़ी के समीप बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बूरा खेड़ी निवासी सुनहेरी (40) रविवार सुबह खेत से ज्वार लेकर घर आ रही थी। अभी वह सांघु धाम के समीप पहुंची कि इसी दौरान अज्ञात दुपहिया वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीरों ने महिला को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के पति अमुनीदीन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
----
मृतक के पति अमुनीदीन के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद हमने परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
ओमप्रकाश, सदर थाना