Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   80 tons of garbage lying in the open in the city, heaps also forming in houses and streets.

Rohtak News: शहर में खुले में पड़ा 80 टन कचरा, घरों-गलियों में भी लगे ढेर

Thu, 07 May 2026 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
80 tons of garbage lying in the open in the city, heaps also forming in houses and streets.
18-नगर निगम कार्यालय परिसर में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
रोहतक। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार को छठे दिन शहर में 80 टन कचरा खुले में पड़ा रहा और घरों-गलियों में भी ढेर लगे रहे। निगम में शिकायतों की फेहरिस्त भी लंबी हो गई। नियंत्रण कक्ष में एक सप्ताह में ही चार गुना शिकायतें बढ़कर बुधवार को 16 तक आंकड़ा पहुंच गया है।
विज्ञापन

निगम के 634 सफाई कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने दावा किया कि डोर टू डोर कचरा उठान करने वाले 160 कर्मी भी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारी एजेंसी कर्मियों से भी समर्थन मांग रहे हैं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, स्थायी भर्ती, ठेका प्रथा बंद करने व शिक्षित सफाईकर्मियों को पदोन्नत करने की मांग पर अड़े हैं। वहीं, भिवानी चुंगी पर कूड़ा उठाने को लेकर एजेंसी कर्मी और हड़ताली कर्मचारियों में हाथापाई की नौबत भी आ गई थी जो बाद में मामला सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से कूड़े का उठान नहीं
हकीकत नगर वेलफेयर सोसाइटी के सचिव एडवोकेट राज कुमार शर्मा, यशु शर्मा, डॉ. राजबीर कादयान, वीरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि यहां दो दिन से न तो सफाईकर्मी आ रहे और न ही कूड़ा उठाने वाली गाड़ी। घरों में रखे डस्टबिन भर चुके हैं। जनता कॉलोनी निवासी नरेश जैन ने बताया कि सफाईकर्मी न आने से गलियों में भी कूड़े के ढेर लग रहे हैं।
कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। एजेंसी कर्मी मुख्य मार्गों और बाजार से कूड़े का उठान भी कर रहे हैं।

- सुधीर कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, रोहतक

18-नगर निगम कार्यालय परिसर में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद

18-नगर निगम कार्यालय परिसर में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद

18-नगर निगम कार्यालय परिसर में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद

18-नगर निगम कार्यालय परिसर में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed