फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   8 to 11 years old student's participate in sports in uder 11 games

अब आठ से ग्यारह वर्ष और तीसरी से छठी कक्षा के विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं अंडर-11 के खेलों में हिस्सा

Thu, 01 Aug 2019 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
8 to 11 years old student's participate in sports in uder 11 games
रोहतक। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) ने स्कूली खेलों के अंडर-11 आयुवर्ग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की न्यूनतम आयु तय कर दी है। अब इन खेलों में आठ वर्ष और तीसरी कक्षा से कम के प्रतिभागी भाग नहीं ले सकते। इससे पहले इस आयुवर्ग में 3 से 11 वर्ष के बीच किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते थे।
विज्ञापन

हाल ही में एसजीएफआई इस संबंध में पत्र जारी किया है। अब स्कूली खेलों के अंडर-11 के वर्ग में केवल आठ से ग्यारह वर्ष के बच्चे ही भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही एसजीएफआई ने प्रतिभागियों की कक्षा भी तय कर दी है। इस आयुवर्ग में भाग लेने वाले प्रतिभागी तीसरी से कक्षा छठी के विद्यार्थी होने चाहिए। इसके अतिरिक्त एसजीएफआई ने इन नियमों को पहले जैसा ही रखा है।
विज्ञापन

सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि इससे पहले अंडर-11 में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की न्यूनतम आयु की कोई सीमा नहीं थी। अभिभावक अपने बच्चों को पदक दिलाने के लिए उन्हें पहली कक्षा से ही अंडर-11 के खेलों में भाग लेने के लिए भेज देते थे। अब स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस आयुवर्ग में न्यूनतम आयु तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुरू होंगे अंडर-11 और अंडर-14 खेल
सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार से लड़कियों के अंडर-11 और अंडर-14 के जिला स्तरीय खेल शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि छोटूराम स्टेडियम में जूडो और कुश्ती, राजीव गांधी खेल परिसर में एथलेटिक्स, जीडी गोयनका में शूटिंग और तैराकी, वैश्य स्कूल में क्रिकेट और योग, सैनी स्कूल में जिमनास्टिक और खो-खो, जाट स्कूल में कुश्ती, माइक्रोन टेबल टेनिस एकेडमी में टेबल टेनिस की स्पर्धाएं खेली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed