फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   8 people injured in stone pelting with rods and sticks in Kartarpura

Rohtak News: करतारपुरा में चले रॉड-डंडे पथराव में 8 लोग घायल

Thu, 23 Jan 2025 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
8 people injured in stone pelting with rods and sticks in Kartarpura
करतारपुरा मोहल्ले में बुधवार रात हुआ पथराव। - फोटो : करतारपुरा मोहल्ले में बुधवार रात हुआ पथराव।
सिटी थाना क्षेत्र के करतारपुरा मोहल्ले में बुधवार रात करीब 10 बजे नौकरी लगवाने को लेकर हुए लेनदेन में दो पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

लोहे की रॉड-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें करीब 8 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ और पुलिस को मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
घटना में घायल महिला सरोज और सोनू व कृष्ण को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके चेहरे पर ज्यादा चोट बताई जा रही है। कुछ घायलों को दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बचती रही है। सासी समाज के दो पक्षों में नौकरी लगवाने को लेकर लेनदेन हुआ था और दो-तीन दिन पहले नौकरी न लगने का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि इसमें लाखों का लेनदेन हुआ था। इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से कई दिन से वार्ता का दौर जारी था। रात करीब 10 बजे दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और एकाएक मारपीट के बाद पथराव हो गया। गंडासा चलने से भी लोगों के चोटिल होने की सूचना है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने मामले में साधी चुप्पी
पुलिस ने मामले में कुछ भी नहीं बताया और फोन भी नहीं उठाया। उधर, गुरुद्वारे के पास हुई इस घटना में पत्थरों से रास्ता पट गया। घटना की सूचना पर 10-15 गाड़ी पुलिस की मौके पर पहुंचीं और अन्य थानों की पुलिस भी करतारपुरा चौकी के पास पहुंची। खबर लिखे जाने तक करतारपुरा मोहल्ले में विवाद को लेकर गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed