{"_id":"68d2dfe76ebc05628d0a8336","slug":"750-quintals-of-pr-paddy-arrived-at-the-market-but-no-purchases-were-made-rohtak-news-c-17-roh1020-732836-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंडी में 750 क्विंटल पीआर धान पहुंचा, नहीं हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंडी में 750 क्विंटल पीआर धान पहुंचा, नहीं हुई खरीद
Tue, 23 Sep 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
16 रोहतक की नई अनाज मंडी में मंगलवार को धान को सुखाने के लिए फैलाता किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सोमवार से धान की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद से मंडी में धान की आवक में कुछ तेजी आई है। मंगलवार को मंडी में 220 क्विंटल धान पहुंचा। मंडी में खरीद के दूसरे दिन तक 750 क्विंटल पीआर धान पहुंच चुका है। साथ ही, 163 क्विंटल बाजरे की भी आवक हुई। मंडी में बाजरे की कुल 742 क्विंटल आवक हो गई है। फिलहाल, खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
22 सितंबर से मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि राइस मिल मालिकों की टेंडर संबंधी समस्या के बाद ही खरीद सुचारु रूप से शुरू होगी। मंडी में पहुंचने वाले धान में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण भी खरीद सुचारु रूप से शुरू नहीं हो पाई है।
17 प्रतिशत तक नमी वाले धान की ही होगी खरीद
मानक के हिसाब से अधिकतम 17 प्रतिशत तक नमी वाला धान खरीदा जा सकता है। किसानों के लिए ई-खरीद पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। इसमें तकनीकी खामी होने कारण भी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने किसानों से घर से ही धान सुखाकर लाने की अपील की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
दो दिन में मंडी में धान और बाजरे की आवक बढ़ी है। पोर्टल में तकनीकी खामी के कारण खरीद नहीं हो पा रही है।
- दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी