{"_id":"68472ba0382d05229e0d2404","slug":"75-meter-slabs-will-be-laid-instead-of-25-on-sukhpura-chowk-flyover-rohtak-news-c-17-roh1020-669134-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुखपुरा चौक फ्लाईओवर पर 25 के बजाय डाले जाएंगे 75 मीटर के स्लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुखपुरा चौक फ्लाईओवर पर 25 के बजाय डाले जाएंगे 75 मीटर के स्लैब
विज्ञापन
09सीटीके12-रोहतक के सुखपुरा चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के लिए तैयार गार्डर श्रमिक। अमर उजाला
रोहतक। शहर के सुखपुरा चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर अपनी तरह का 1175 मीटर लंबा पहला जिले का ऐसा पहला पुल होगा, जिस पर वाहन चालकों को कम झटके लगने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए यहां 25 मीटर के बजाय 75 मीटर के स्लैब डाले जाएंगे। इससे पुल पर कम जोड़ आएंगे। पुल निर्माण के लिए 36 में 30 पिलर तैयार हो चुके हैं। साथ ही, इन पर पीयर कैप लगाने का काम भी शुरू हो गया है। पुल के लिए 90 प्रतिशत गार्डर बनकर तैयार हैं। इस वर्ष के अंत तक पुल निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
सुखपुरा चौक इलाके की जाम संबंधी समस्या के समाधान के लिए जुलाई 2024 में यहां एचएसआरडीसी (हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिग्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) ने फ्लाईओवर निर्माण शुरू किया। निर्माण प्रक्रिया के तहत पाइलिंग के बाद पिलर निर्माण लगभग पूरा हो गया है।
फ्लाईओवर के जींद-हिसार रोड की ओर से पीयर कैप बनाने का काम शुरू हो चुका है। पीयर कैप बनाने के साथ ही इन पर रखे जाने की भी तैयारी कर ली गई है। यह निर्माण चमारिया रोड पर किया गया है। ईद के बाद श्रमिकों की वापसी से काम में तेजी आने के साथ एजेंसी ने मानसून में भी काम नहीं रुकने का दावा किया है।
विज्ञापन
पाइलिंग के बाद दुरुस्त नहीं हुई सड़क
दुकानदारों ने पुल निर्माण से राहत जताते हुए कहा कि धूल परेशानी का सबब बनी हुई है। पाइलिंग के बाद पिलर के नीचे जमीन कच्ची है। यह जगह पक्की होने पर धूल से राहत मिल सकती है। बरसात के समय पिलर के नीचे कच्ची जमीन पर कीचड़ राहगीरों के लिए परेशानी बन सकता है।
सुखपुरा चौक फ्लाईओवर का काम तेजी से चल रहा है। इसकी पीयर कैप डाली जा रही हैं। साथ ही, गार्डर भी बना लिए गए हैं। यह निर्माण इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा।
- उदयवीर झांझडिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
फ्लाईओवर एक नजर में
- 1175 मीटर पुल की लंबाई।
- 36 पिलर बनेंगे