फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   748 meter Sheela bypass two lane flyover will start in June end

जून अंत में शुरू होगा 748 मीटर शीला बाईपास टू लेन फ्लाईओवर

Fri, 03 Jun 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
748 meter Sheela bypass two lane flyover will start in June end
शिला बाईपास चौक निर्मित ओवरब्रिज। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। शीला बाईपास चौराहे पर जाम की समस्या स्थायी रूप से खत्म होने जा रही है। 68 करोड़ रुपये की लागत से बना 748 मीटर लंबा टू लेन फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में हैं। कार्यदायी संस्था का दावा है कि जून में हम फ्लाईओवर चालू कर देंगे।
विज्ञापन

शीला बाईपास चौराहा शहर का सर्वाधिक व्यस्त चौराहा है। बस स्टैंड पास होने की वजह से बसें गुजरती थी। दिल्ली, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, हिसार जाने वाले वाहन इसे चौराहे से गुजरते हैं। इससे इस चौराहे पर जाम के हालात रहते थे। यातायात सुचारु करने में पुलिस के भी पसीने छूटते थे। जाम की वजह से इस चौराहे से गुजरने में शहरवासियों को काफी समय लगता था। इस समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए सरकार के फैसले पर 748 मीटर लंबा टू लेन फ्लाईओवर बनवाया जा रहा है, जो बनकर तैयार है। वर्तमान में सिर्फ फिनिशिंग कार्य किया जा रहा है, जो जल्द पूरा होगा। इस फ्लाईओवर के चालू होने से दिल्ली बाईपास से बस अड्डे तक वाहन फ्लाईओवर से गुजरेंगे। इससे चौराहे पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। वहीं, सोनीपत रोड, छोटूराम स्टेडियम, सेक्टर-चार, बोहर, दिल्ली बाईपास रोड के रास्तों से जाम की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। लोगों का पीजीआईएमएस, लघु सचिवालय, कोर्ट, मुख्य डाकघर, रेलवे स्टेशन, नगर निगम आदि जाना काफी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट
समय पर डिजाइन मिले तो दो माह में बनेगा कच्चा बेरी रोड फ्लाईओवर
उधर, कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है। इससे फल-सब्जी व अनाज मंडी जाने वालों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था का कहना है कि रेलवे से डिजाइन मिलने में देरी हो रही है, जिससे दिक्कत आ रही है। तय अवधि में डिजाइन मिल जाएं तो दो माह में काम पूरा हो जाएगा। जनवरी 2019 में फ्लाईओवर का शिलान्यास हुआ, जिसे मार्च 2021 में बनना था। एलिवेटेड रोड से जुड़ा 910 मीटर का यह फ्लाईओवर चालू होगा तो आंबेडकर चौक से फल-सब्जी व अनाज मंडी की दूरी बमुश्किल 10 मिनट रह जाएगी। वर्तमान में हिसार बाईपास से घूमकर आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
शीला बाईपास टू लेन फ्लाईओवर बनकर तैयार है। फिनिशिंग वर्क भी खत्म होने जा रहा है। जून अंत में इसे हमारी तरफ से चालू कर दिया जाएगा। वहीं, कच्चा बेरी फ्लाईओवर की डिजाइन रेलवे से देरी से मिल रही है। समय पर डिजाइन मिले तो दो माह में यह फ्लाईओवर भी बनाकर चालू कर देंगे।
- वीरभान, डायरेक्टर कार्यदायी संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed