{"_id":"5ccb4625bdec22076759dccc","slug":"71556825637-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई का परिणाम देख झूमे बच्चे, मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई का परिणाम देख झूमे बच्चे, मनाया जश्न
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीबीएसई द्वारा वीरवार को घोषित कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए है। परीक्षा परिणाम बेहत्तर आने पर विद्यार्थियों ने खुशी मनाकर एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। स्कूूल पहुंचे विद्यार्थियों ने शिक्षकगणों का आशीर्वाद लिया। सीबीएससी के रिजल्ट को देखकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई शिक्षकों ने भी रिजल्ट को लेकर संतोष जाहिर किया।
सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में होली चाईल्ड पब्लिक स्कूल रेवाडी के छात्रों ने एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराया। स्कूल प्रबंधन व माता पिता का नाम रोशन किया। कला संकाय में कुमारी स्नेह 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में अभिषेक मोरवाल ने 96.6 अंक तथा विज्ञान संकाय में कुमारी दनीक्षा यादव ने 96.6 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। छात्रों ने अभिभावकों और अध्यापकों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर स्कूल निदेशक अनिरुद्ध सचदेवा ने सभी प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया।
भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के कुल 39 विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं की परीक्षा दी। जिसमें सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। विद्यालय के 17 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवा कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा निधि ने कला संकाय में प्रथम स्थान व छात्रा कोमल दूसरे स्थान पर है। छात्रा मनीषा विज्ञान संकाय में प्रथम व छात्र पारस दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित केंद्रीय स्कूल ने एक बार फिर से सफलता का परचम फहराया है। कैंब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 12 वीं के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रिंसिपल प्रीतिका मुंजाल व चेयर पर्सन डॉक्टर कृष्ण सचदेवा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों व उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा आईआईटी मेंस में अच्छा परिणाम देने के बाद फिर से बच्चों ने 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
माहेश्वरी स्थित एमएलपी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की कक्षा बारहवीं में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के चेयरमैन एके शर्मा ने सभी स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों व बच्चों को शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।स्कूल के डायरेक्टर पीके शर्मा ने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी। नॉन मेडिकल संकाय में कैलाश ने 500 में से 479 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पवन शर्मा और शिवानी 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। कॉमर्स संकाय में प्रीति ने 95 प्रतिशत अंकों प्राप्त किए। विद्यालय के 16 विधार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर अपनी श्रेष्ठता का लोहा मनवाया।
गांव माजरा श्योराज स्थित एएम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी बारहवीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञान में विद्यार्थियों में कोमल शर्मा, नितिन कुमार, साक्षी यादव, वर्षा यादव, भवनेष यादव, हर्षित कुमार व संदीप कुमार जबकी वाणिज्य संकाय में मोनिका यादव ने सफलता प्राप्त की। स्कूल के चेयरमैन ब्रिजेश यादव, प्रिंसिपल मंजू यादव व एकेडमिक हेड उपेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
तिहाड़ा स्थित सीआर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी अंकिता व हिमांशी ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। अंकिता ग्राम दरबारुर ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान ने टॉप किया। हिमांशी सोनी ग्राम भाड़ावास ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ वाणिज्य संकाय में अव्वल स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दस अन्य विद्याथियों ने भी सफलता प्राप्त की है। स्कूल प्रबंधक योगेश तिवारी, ब्रहमजीत सिवाच व प्रधानाचार्या ललिता लुंगाणी ने विद्याथियों को बधाई दी।
गुरूकुलम् दा स्कूल के विद्यार्थियों ने बाहरवीं के परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बारहवीं विज्ञान
वर्ग (मेडिकल) में तनु यादव 95.8 अंक हासिल किए। रितिका तिवारी ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बारहवीं वाणिज्य वर्ग में विभोर यादव ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। सरिता सिंह
95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रही। बारहवीं विज्ञान वर्ग (नॉन मेडिकल ) में नीतू सिंह 88 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। विद्यालय के जनरल मैनेजर विवेक सैनी ,प्रधानाचार्या अनिता यादव व अध्यापकों ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।
कंपनी बाग स्थित हरि सिंह पब्लिक स्कूल रेवाड़ी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वाणिज्य संकाय में जतिन ने अर्थशास्त्र में 99एकाउंटेंसी में 99 संगीत में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। बबिता ने व्यसाय में 95% व् संगीत में 94% अंक प्राप्त किए। कंचन ने संगीत में 94% प्राप्त किए। प्रथम ने अर्थशास्त्र में 90% व एकाउंटेंसी में 90% अंक प्राप्त किये। शुभम ने व्यसाय में 91% व् अर्थशास्त्र में 90% और एकाउंटेंसी में 95% अंक प्राप्त किये। तनु के 92 % व्यसाय में व् संगीत में 91% अंक प्राप्त किए। कला संकाय में भारती ने इतिहास में 100% , संगीत में 97% , राजनीति विज्ञानं में 94% अंक प्राप्त किए।
नव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परिणाम में एक बार फिर शानदार परिणाम प्रदर्शित किया है। छात्रा अनन्या ने 479 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा प्रीति 476 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। वर्षा यादव और प्रिया 475 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही। छात्रा मुस्कान यादव ने473 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया। प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि स्कूल के 4 विद्यार्थियों ने 95% से ऊपर अंक किए हैं 14 विद्यार्थी 90% से ज्यादा प्राप्त करने में कामयाब रहे साथ ही कुल 63 विद्यार्थियों में से 38 विद्यार्थियों ने 80% से ज्यादा अंक प्राप्त किए। 31 बच्चों ने हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। केमिस्ट्री में अनन्या एवं अरविंद ने 99 अंक प्राप्त किए एवं कुल 22 विद्यार्थियों ने 95 से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
सीबीएसई की बारहवीं कक्षा में जैन पब्लिक स्कूल में तीनों संकायों के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत परिणाम दिया। कला संकाय में युक्ता शर्मा ने सर्वाधिक 89 प्रतिशत अंक हासिल किए। वाणिज्य संकाय में संध्या गुप्ता ने 96.2 प्रतिशत अंक लिए। नॉन मेडिकल में यश सपरा ने 93.2 प्रतिशत अंक पाए। मेडिकल में प्रशांत शर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका विजय गुप्ता ने बताया कि कला संकायी में कार्तिक जैन ने 87.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा एवं वैशाली यादव ने 82 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। वाणिज्य संकाय में चिराग गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व अनिर्बन यने 95.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा, नॉन मेडिकल संकाय में कुनाल सहगल ने 91 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व हर्षिका छाबड़ा ने 88.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेडिकल संकाय में दीपक गुप्ता ने 93.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व रिंकी वर्मा ने 91.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर भगवान महावीर विद्यापीठ के प्रधान पीके जैन, उपप्रधान प्रदीप जैन, प्रबंधक शशांक जैन, सचिव दीपक जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन समेत प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को अच्छे परिणाम की निरंतरता को कायम रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।
अरावली इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत आने से विद्यालय में खुशियां मनाई गई। विद्यालय के पहले परिणाम में अच्छी पहचान साबित की। विधि यादव 96.7% के साथ विद्यालय में सर्वोच्च रही। अंजलि 95 परसेंट अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरे स्थान पर रही। विद्यालय संचालिका सरला देवी ने सभी अध्यापक अध्यापिकाओं बच्चों को शुभकामनाएं दी।