फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अब जन सूचना अधिकारी मुहैया कराएंगे रसीद बुक

अब जन सूचना अधिकारी मुहैया कराएंगे रसीद बुक

Fri, 15 Feb 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
अब जन सूचना अधिकारी मुहैया कराएंगे रसीद बुक
नोट : लोगो भी प्रयोग करें।
विज्ञापन


आरटीआई एक्ट के तहत सूचना के लिए आवेदक नकद शुल्क करा सकते हैं जमा
-जन सूचना अधिकारियों को मुहैया करा दी गई है रसीद बुक
-कानून में प्रावधान के बावजूद अब तक नहीं थी नकद शुल्क जमा कराने की व्यवस्था
-सूचना लेने के लिए आवेदन करने वालों को डाकघर से लाना पड़ता था पोस्टल आर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। आरटीआई एक्ट के तहत सूचना लेने वाला व्यक्ति संबंधित विभाग के जन सूचना अधिकारी को निर्धारित शुल्क नकद जमा करा सकता है। इसके लिए जन सूचना अधिकारियों को रसीद बुक मुहैया करा दी गई है। कानून में प्रावधान के बावजूद अब तक नकद शुल्क जमा कराने की व्यवस्था नहीं थी। सूचना लेने वालों को डाक घर से पोस्टल आर्डर लाना पड़ता था।
बाबरा मोहल्ला निवासी नरेश कुमार ने जन सूचना अधिकारी कम नगराधीश से सूचना मांगी थी। इसके तहत नियमानुसार आरटीआई शुल्क नकद जमा कराने की व्यवस्था के बारे में पूछा गया। यह व्यवस्था न होने के चलते नगराधीश ने अपने साथ अन्य कार्यालयों को भी नकद शुल्क जमा करने की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए। यही नहीं इसके लिए सभी जनसूचना अधिकारियों को रसीद बुक उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया। इसके तहत नगराधीश कार्यालय में नरेश कुमार के नाम से पहली नकद शुल्क जमा कराने की पर्ची भी काटी गई।
विज्ञापन

क्या है आरटीआई
राइट टू इनफोर्मेशन यानी सूचना का अधिकारी यह अधिनियम वर्ष 2005 में लागू हुआ। इसके तहत कोई भी व्यक्ति किसी भी विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके लिए अधिनियम में निर्धारित शुल्क जमा कराने का प्रावधान है। यह शुल्क डाक घर से पोस्टल आर्डर के अलावा नकद विभाग में भी जमा कराया जा सकता है। इसके 30 दिन में संबंधित जन सूचना देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed