फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   महिला पुलिस ने 24 घंटे बाद खुलवाया बूस्टर पर लगा ताला

महिला पुलिस ने 24 घंटे बाद खुलवाया बूस्टर पर लगा ताला

Sat, 02 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
महिला पुलिस ने 24 घंटे बाद खुलवाया बूस्टर पर लगा ताला
महिला पुलिस ने 24 घंटे बाद खुलवाया बूस्टर पर लगा ताला
विज्ञापन

- पब्लिक हेल्थ विभाग ने दो समय दी पानी की सप्लाई
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पब्लिक हेल्थ विभाग के प्रेम नगर स्थित बूस्टर पर जड़ा गया ताला शुक्रवार को सुबह 24 घंटे बाद महिला पुलिस की मदद से खुलवाया गया। इसके बाद ही बूस्टर चालू कर पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं विभाग ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं की समस्या का मौके पर समाधान भी कर दिया।
चुन्नीपुरा, घन्नी पुरा, सैनी पुरा, आनंद पुरा, प्रेम नगर के लोगों की शिकायत थी कि उनके यहां पानी नहीं जा रहा है। इसके विरोध में वीरवार को महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए सुबह ताला जड़ दिया और पुलिस के मौके पर आने के बाद भी ताला नहीं खोला। महिलाओं की एसडीई सुरेश अहलावत और जेई से काफी कहासुनी भी हुई। इसके बाद विभाग ने सड़क तोड़ कर लाइन बिछवाई। शुक्रवार सुबह जब विभाग के एसडीई सुरेश अहलावत मौके पर गए तो महिलाओं ने उन्हें फिर घेर लिया और कहा कि पानी जब तक उनके घर नहीं आता वह ताला नहीं खोलने देंगी। इसके बाद अधिकारी ने फिर पुलिस से संपर्क किया और ताला खुलवाने के लिए महिला पुलिस को मौके पर भेजने की बात कही। अधिकारी के आग्रह पर महिला पुलिस जवानों ने मौके पर आकर बूस्टर का ताला खुलवाया और पेयजल सप्लाई बहाल करवाई।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
बूस्टर पर सुबह महिलाओं ने जिद बनाए रखी कि वह ताला नहीं खोलेंगी। इसलिए पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। अब बूस्टर का ताला खुल गया है। शुक्रवार को दो समय पानी सप्लाई दिया गया है। जिन महिलाओं की शिकायत थी कि उनके यहां पानी नहीं जा रहा है, उनके यहां लाइन पर फ्रूल लगवा दिया है। अब कुछ लोगों की मांग है कि लाइन पर टी लगाई जाए, यह संभव नहीं है। यदि ऐसा किया जाता है तो आगे पानी नहीं जाएगा। आम जन से अनुरोध है कि वह पानी न बहाएं, क्योंकि गर्मियों में पानी टेल एंड तक भेजना विभाग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश अहलावत, एसडीई, पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed