फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सर्वांगीण विकास की योजनाओं को बच्चों तक पहुंचाएं समाजसेवी संस्थाएं: कविता जैन

सर्वांगीण विकास की योजनाओं को बच्चों तक पहुंचाएं समाजसेवी संस्थाएं: कविता जैन

Mon, 16 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
सर्वांगीण विकास की योजनाओं को बच्चों तक पहुंचाएं समाजसेवी संस्थाएं: कविता जैन
फोटो संख्या केएम 04- एमटीएफसी एजुकेशन सोसायटी में कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करतीं महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन।
विज्ञापन

---
सर्वांगीण विकास की योजनाओं को बच्चों तक पहुंचाएं समाजसेवी संस्थाएं : कविता जैन
एमटीएफसी एजुकेशन सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहरी स्थानीय निकाय और महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि सरकार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। समाजसेवी संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं का अध्ययन करें और जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाए। कंहेली रोड स्थित एमटीएफसी एजुकेशन सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री रविवार को मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद योजना के तहत एक ओर बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं, वहीं उनके पोषण और शिक्षा का ध्यान भी सरकार रखती है। इस वक्त प्रदेश में 26 हजार आंगनबाड़ी हैं, जहां पर शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों को स्कूल पूर्व की शिक्षा दी जाती है। इसके साथ ही उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया जाता है, जिससे उन्हें मुख्यधारा के स्कूल में आसानी से दाखिला मिल सके। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम का नतीजा है कि प्रदेश में लिंगानुपात एक हजार पुरुषों पर 932 महिलाओं का हो गया है। लिंगानुपात सुधार के मामले में देश के पहले 10 जिलों में सोनीपत का नाम भी शामिल है, जिसके लिए प्रधानमंत्री की ओर से जिले को सम्मानित भी किया गया है। लड़कियों की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर 20 किलोमीटर के दायरे में महिला कॉलेज खोलने का निर्णय भी राज्य सरकार ने लिया है। इस दौरान उन्होंने एमटीएफसी संस्था को पांच लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला महामंत्री सतीश आहुजा, धर्मबीर शर्मा, नवीन शर्मा, गुलशन निझावन, गोविंद राम सिंगला, नरेश ढल, संजय खुराना आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed