फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अब तंग गलियों में भी आग बुझाएगी दमकल विभाग की टीम, जल्द मिलेगी 200 बाइकें

अब तंग गलियों में भी आग बुझाएगी दमकल विभाग की टीम, जल्द मिलेगी 200 बाइकें

Fri, 06 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
अब तंग गलियों में भी आग बुझाएगी दमकल विभाग की टीम, जल्द मिलेगी 200 बाइकें
फोटो परिचय : एमए-8 : रोहतक की तंग गली, जिसमें आगजनी की घटना होने के बाद फायर विभाग की गाड़ी नहीं जा पाएगी।
विज्ञापन

एमए-9 : दमकल विभाग के सहायक फायर अधिकारी संजीव कुमार डागर।
---
तंग गलियों में भी आग बुझा सकेगी दमकल विभाग की टीम, मिलेगी 200 बाइकें
बाइकें सिलिंडर व पानी से भी होगी लैस, जल्द ही विभाग के कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
तंग गलियों में नहीं पहुंच पाती दमकल विभाग की टीम
महबूब अली
रोहतक।
शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। तंग गलियों में भी मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की टीम आगजनी की घटना पर अंकुश लगा सकेगी। इसके लिए दो माह के अंदर ही विभाग को 200 बाइकें मिलने वाली हैं। जो संसाधनों से भी लैस होगी। कर्मचारियों को बाइकों के माध्यम से आग बुझाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गर्मियों की दस्तक के साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर आगजनी की घटनाएं शुरु हो जाती है। सबसे अधिक आगजनी गेंहू और ईख की फसल में होती है। हालांकि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास करती है। मगर शहर की सौ से अधिक तंग गलियों में दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच पाती है। जिसके कारण आग लगने के बाद पीड़ित को काफी नुकसान हो जाता है। बाद में वह आर्थिक मदद के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाता रहता है।
विज्ञापन

सहायक फायर अधिकारी संजीव कुमार डागर ने बताया कि तंग गलियों में भी आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए प्लानिंग की जा रही है। आगामी दो माह के अंदर 200 से अधिक बाइकें विभाग को मिल सकेंगी। बाइकों में आग बुझाने वाले सिलिंडर से लेकर रेत व पानी की रखने की भी सुविधा होगी। कर्मचारी सूचना पाते ही बाइकों के माध्यम से तंग गलियों में पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास करेेंगे। इसके लिए कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी प्रशिक्षण की तारीख निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पिछले दो साल में 1200 से अधिक जगह पर लगी थी आग
दमकल विभाग के अनुसार पिछले दो साल में जिले के 1200 से अधिक स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई थी। वर्ष 2016 में 658 जबकि 2017 में 687 जगह पर आगजनी की घटनाएं हुई थी। सहायक फायर अधिकारी का कहना है कि जिन स्थानों पर अधिक आगजनी की घटनाएं होती है। वहां पर टीम अपने स्तर पर भी निगरानी रखेगी। कहा कि आग लगने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंचकर तुरंत ही कार्रवाई करेंगी। यदि कर्मचारी लापरवाही करते हैं तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed