फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मंगलवार और बुधवार को कार्यालय में टिफन लेकर जाएं : शाह

मंगलवार और बुधवार को कार्यालय में टिफन लेकर जाएं : शाह

Sat, 05 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार और बुधवार को कार्यालय में टिफन लेकर जाएं : शाह
मंगलवार और बुधवार को कार्यालय में टिफन लेकर जाएं : शाह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तीन दिन रोहतक में संगठन से लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन के बाद प्रदेश सरकार के मंत्रियों को कड़ी हिदायत दी है। साफ-साफ शब्दों में कहा कि मंत्री सप्ताह में मंगलवार और बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चंडीगढ़ कार्यालय में बैठेेंगे। घर से खाने का टिफन भी साथ लेकर जाएं। पूरा दिन कार्यकर्ताओं और पब्लिक से मिलें। जब तक भीड़ खत्म न हो जाएं, उठकर न जाएं। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल को भरोसा दिया कि पूरी लग्न से इस दिशा में काम किया जाएगा। शाह ने एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

36 मिनट 40 सेकेंड चले संबोधन में शाह ने कहा कि प्रदेश में अब किसी जाति, वर्ग या परिवार विशेष की नहीं बल्कि हरियाणवी सरकार है। भ्रष्टाचार करके नौकरी देने वाले नेता आज जेल में हैं। संवाद करते हुए शाह ने कार्यकर्ताआें से पूछा क्या नौकरियां पार्टी के कार्यकर्ताओं या उनके रिश्तेदारों को दी जाए या योग्यता वाले युवकों को। कांग्रेस और इनेलो सरकार के कार्यकाल में ऐसा होता था। इस कारण प्रदेश के युवाओं ने पढ़ना भी छोड़ दिया था। प्रदेश सरकार ने दोबारा विश्वास बहाल किया है कि योग्यता के आधार पर नौकरी मिल सकती है। साथ ही शाह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 38 हजार फर्जी राशन कार्ड पकड़ कर करोड़ों की लूट-खसोट को रोका है।
विज्ञापन


अब चंडीगढ़ दो दिन बिना बताएं आएं, मानता हूं, कार्यकर्ताओं को पूरा समय नहीं दे पाए : सीएम
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं दिल से मानता हूं कि कार्यकर्ताओं को अब तक के कार्यकाल में जितना समय देना चाहिए था उतना नहीं दे सका। उनकी मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मीटिंग हुई है। अब सप्ताह में मंगलवार और बुधवार को चंडीगढ़ आएं। समय लेने की भी जरूरत नहीं है। कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा समय दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को अगर कोई शिकायत या सुझाव देना है तो सीधे उनके पास भेज सकते हैं। बता दें कि कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पहले दिन और संघ की मीटिंग में दूसरे दिन अमित शाह के सामने कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार मंत्रियों द्वारा कम समय देने की बात कही थी। इसके चलते शाह ने सीएम से बात की। सीएम ने कार्यकर्ताओं के सामने इस कमी को स्वीकार किया है। हालांकि सीएम ने कहा कि वे सरकार आने के पहले दो माह पूरे प्रदेश में परिचय लेते घूमे। दो साल तक कर हलके में सभा करके योजनाओं को लागू करवाया। तीसरे चरण में अब तक आठ जिलों में दो-दो दिन का प्रवास कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह का प्रदेश से अहम लगाव : बराला
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश से विशेष लगाव है। वे अपने कार्यकाल में 15 बार प्रदेश में आ चुके हैं। उनके नेतृत्व में न केवल पीएम, बल्कि राष्ट्रपति भी भाजपा कार्यकर्ता हैं। साथ ही केंद्र के साथ 18 प्रदेश में सरकार है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, राष्ट्रीय अनुशासन समिति के संयोजक प्रोफेसर गणेशी लाल, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सैनी, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डाक्टर बनवारी लाल भी मौजूद रहे।

काले बनियान और जुराबें भी निकलवाई
एमडीयू के ऑडिटोरियम हाल में कड़ी जांच के बाद ही युवाओं को अंदर जाने दिया गया। यहां तक काली जुराब और बनियान भी निकलवा दी गई। क्योंकि पुलिस को अंदेशा था कि कोई व्यक्ति शाह के सामने काला कपड़ा न लहरा दे।


युवाओं में उत्साह भरने का किया प्रयास
कार्यकर्ताओं की मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, सीएम मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया। साथ ही ग्रामीण एरिया में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed