{"_id":"597b97ee4f1c1b0c178b456c","slug":"71501272046-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शोरुम के रोशनदान तोड़ लाखों के स्मार्ट फोन चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शोरुम के रोशनदान तोड़ लाखों के स्मार्ट फोन चुराए
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोरुम के रोशनदान तोड़ लाखों के स्मार्टफोन चुराए
चरखी दादरी।
जिले में वीरवार रात दिल्ली रोड स्थित एक मोबाइल शोरूम से चोरों ने लाखों रुपये के मोबाइल और 75 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोर शटर के ऊपर लगे फ्लैक्स बोर्ड के रास्ते शोरूम में रोशनदान की पत्ती काटकर शोरूम में दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने यहां से लाखों के लग्जरी मोबाइल और गल्ले में रखी करीब 75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह जब शोरूम मालिक ने दुकान का शटर खोला तो खाली पड़े काउंटर व बिखरे पड़े सामान को देखकर उन्हें चोरी का पता चला। उन्हें छत का इंटीरियर टूटा और फ्लैक्स बोर्ड के रोशनदान की पट्टी कटी हुई मिली। शोरूम मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सिटी पुलिस टीम, सीआईए स्टाफ व एसएफएल टीम भी पहुंची। पुलिस ने पीड़ित शोरूम संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली रोड स्थित धीरज संस नामक मोबाइल शोरूम के संचालक शक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब सुबह सवा नौ बजे शोरूम पर पहुंचा तो सारा सामान फैला मिला और काउंटर पर कुर्सी रखी मिली। जब वह शीशे का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचा तो छत का इंटीरियर भी क्षतिग्रस्त था। शोरूम संचालक ने बताया कि चोर रोशनदान की पत्ती काटने के बाद दुकान में दाखिल हुए और उन्होंने इंटीरियर से तोड़फोड़ की है।
उन्होंने बताया कि चोर शोरूम में एंट्री मारने के लिए चोरों ने न तो शटर के ताले तोड़े और न ही सेंधमारी की। वे शोरूम के शटर के ऊपर लगे फ्लैक्स बोर्ड के ठीक सामने दीवार पर लगाए गए रोशनदान की केवल एक पत्ती काटकर दुकान में दाखिल हो गए। रोशनदार में तीन-तीन इंच के अंतराल पर लोहे कह दस पत्ती लगी हुई थी लेकिन चोरों ने केवल एक पत्ती को काटकर महज छह इंच जगी बनाई और फिर यहीं से शोरूम के अंदर उतर गए। चोरों ने सबसे पहले दुकान में लगे एंट्री कैमरे, सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर व एलईडी को तोड़ डाला। डीवीआर के टूटने से अंदर लगे अन्य तीन कैमरों ने भी काम करना बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने बड़े शोरूम खंगाला और लग्जरी मोबाइल फोन की छंटनी कर अपने साथ ले गए। इस दौरान चोरों ने गल्ले में रखी 75 हजार की नकदी पर भी हाथ साफ कर लिया। संचालक ने मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, सीआईए स्टाफ व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और वारदात के बारे में शोरूम संचालक से जानकारी ली। एफएसएल टीम ने शोरूम के अंदर से कुछ सबूत भी जुटाएं हैं। वहीं सिटी थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त डीवीआर की जांच कर सबूत खंगालने का प्रयास किया।
मोबाइल बुकलेट पर सबूत छोड़ गए शातिर चोर
शोरूम के अंदर अलग ढंग से एंट्री मारने वाले चोर जल्दबाजी में कुछ सबूत भी छोड़ गए हैं। ये सबूत एफएसएल टीम की पकड़ में आ चुके हैं। वारदात को अंजाम देते समय चोर ने एक मोबाइल की बुकलेट को उठाया तो उसकी अंगुलियों के निशान पर इस पर रह गए। शोरूम की जांच के दौरान एफएसएल टीम की नजर इन पर पड़ गई। यह सबूत भी पुलिस टीम को चोर तक पहुंचाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
15 से 35 हजार कीमत तक के ही फोन चोरी
शोरूम मालिक शक्ति की मानें तो दुकान में लाखों रुपये के तीन से चार कंपनियों के महंगे व सस्ते मोबाइल रखे हुए थे। चोरों ने ओपो, सैमसंग, आई फोन, विवो कंपनी के 15 से 35 हजार कीमत तक के फोन ही चुराए हैं। शक्ति का कहना है कि चोरों ने इससे कम कीमत के फोन को छेड़ा तक नहीं लेकिन शोरूम में रखे सारे महंगे फोन चोर अपने साथ ले गए।
दुकानदारों को ऑल्टो कार सवारों पर है संदेह
दिल्ली रोड स्थित कुछ प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी मोबाइल शोरूम संचालक शक्ति सिंह व अन्य दुकानदारों ने की। इन्होंने बताया कि एक प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि रात एक से डेढ़ बजे के बीच में एक ऑल्टों कार इस सड़क से आठ से दस बार गुजरी है। दुकानदारों ने इन ऑल्टो सवारों पर भी वारदात को अंजाम देने का शक जाहिर किया।
वारदात को लेकर ये भी है संभव
. चोर ने पहले शोरूम में पहुंचकर अंदर से तलाशा है एंट्री का रास्ता।
. शोरूम में चोरी के लिए किसी बच्चे का लिया जा सकता है सहारा।
. तकनीकी रूप से माहिर चोर ने कही नया तरीका कर न दिया हो इजाद।
. किसी परिचित का भी हो सकता है वारदात में हाथ।
. ऐसी वारदातें करने वाला कोई नया चोर गिरोह न हो गया हो सक्रिय।
. दो से तीन लोगों ने दिया हो वारदात कां अंजाम।
दर्जनों चोरियों में से कुछ ट्रेस आउट तो कुछ अब तक अनट्रेस
पिछले करीब डेढ़ माह में जिले में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। गत एक जुलाई में चोरों ने हीरा चौक क्षेत्र स्थित दो दुकानोंसे हजारों का सामान चोरी कर लिया था। इस दौरान चोरों ने एक मकान का भी ताला चटकाया था। गत सात जुलाई को चंपापुरी क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने सात दुकानों के ताले चटकाकर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर लिया था। पुलिस ने इन वारदातों को अंजाम देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से माल बरामदगी की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। गत नौ जुलाई को रावलधी निवासी वीरेंद्र के रेस्टारेंट से चोरों ने 18 हजार की नकदी सहित जेवरात व सामान चोरी कर लिया था। यह वारदात अब तक अनट्रेस है। गत 18 जुलाई को महेंद्रगढ़ रोड निवासी नवदीपक के घर से चोरों ने दो सोने की अंगुठी चोरी की थी। यह वारदात भी अनट्रेस है। 22 जुलाई को गांव सरूपगढ़ में छह घरों को अपना निशाना बनाकर चोरों ने लाखों की नकदी व आभूषण चोरी कर लिए थे। यह चोरी भी अब तक पुलिस ट्रेस आउट नहीं कर पाई है। ग्रामीणों ने मामले की जांच सीआईए को सौंपने की मांग भी वीरवार को एसपी से मिलकर की थी।