फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   छापामारी अभियान में पकड़े गए 31 बिजली चोर

छापामारी अभियान में पकड़े गए 31 बिजली चोर

Thu, 27 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
छापामारी अभियान में पकड़े गए 31 बिजली चोर

विज्ञापन
छापामारी अभियान में पकड़े गए 31 बिजली चोर
चरखी दादरी। बिजली चोरी रोकने के लिए निगम के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। मंगलवार को निगम की टीमों ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाकर 31 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। अधिकारियों ने इन उपभोक्ताओं पर पौने पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया है। वहीं, संदेह के आधार पर दो मीटरों को भी कब्जे में लिया गया है। इन मीटरों की जांच लैब में करवाई जाएगी। अगर इस जांच में छेड़छाड़ की बात सामने आई तो निगम अधिकारी उक्त प्रतिष्ठानों के बिजली लोड का आंकलन कर जुर्माना राशि निर्धारित करेंगे। निगम टीमों ने छापामारी के दौरान स्ट्रीट लाइटों के जरिए की जा रही बिजली चोरी के मामले भी पकड़े हैं। अधिकारी इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है।
2017 के अंत तक लाइन लोस को घटाकर 22 प्रतिशत लाने का टारगेट निगम उच्चाधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को दे रखा है। इस टारगेट को हासिल करने के लिए बीते एक माह से निगम छापमारी अभियान चला रही है। तीन दिन पहले भी निगम अधिकारियों ने शहर में छापमारी कर 63 बिजली चोरी के मामले पकड़े थे। मंगलवार को भी एक्सईएन भागीरथ ने तीन टीमों का गठन कर छापमारी करने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में भेजा। इस दौरान एक टीम की अगुवाई एसडीओ जयप्रकाश घणघस व बिजेंद्र ने की जबकि दूसरी टीम की कमान जेई जतिन ने और तीसरी टीम की कमान जेई संजीव विज व जेई मोहित को सौंपी गई। जेई संजीव विज की टीम ने बौंदकलां क्षेत्र व एसडीओ जयप्रकाश घणघस की टीम ने 33केवी मकड़ाना व घसौला सब स्टेशन के अधीन आने वाले करीब दस गांवों में छापमारी की। जेई जतिन की टीम ने शहर के घिकाड़ा रोड, गोशाला रोड, सुभाष चौक, प्रेम नगर, वाल्मीकि बस्ती, चंपापुरी व रावलधी-दिल्ली बाईपास क्षेत्र में छापामारी की। इस दौरान शहरी क्षेत्र में बिजली चोरी के 16 मामले पकड़े गए। इनमें से दो मामले तो स्ट्रीट लाइटों के जरिए बिजली चोरी करने के पकड़ में आए। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में निगम टीमों ने 15 बिजली चोरी के केस पकड़े। बिजली चोरी करने वाले इन उपभोक्ताओं के लोड का आंकलन कर करीब चार लाख 74 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इन उपभोक्ताओं को 48 घंटे के अंदर जुर्माना राशि की अदायगी करनी होगी। ऐसा न करने पर निगम अधिकारी इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवा देंगे।
विज्ञापन

26 दिनों में 1.07 करोड़ की बिजली चोरी
निगम अधिकारी बिजली चोरी रोकने के लिए हर संभव पैंतरे अपना रहे हैं। कभी निगम अधिकारी सुबह पांच बजे छापमारी कर रहे हैं तो कभी देर रात। पूरे जिले में इस साल भारी तादाद में बिजली चोरी पकड़ी गई है। निगम ने जुलाई माह में ही एक करोड़ सात लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। इसमें से करीब 29 लाख की रिकवरी निगम के खजाने में अब तक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 पर एफआईआर दर्ज
बिजली निगम ने 450 उपभोक्ताओं को इस माह बिजली चोरी करते पकड़ा है। इनमें से 50 उपभोक्ताओं ने 48 घंटे की निर्धारित समय सीमा में ही जुर्माना राशि का भुगतान कर दिया था। इनके अलावा जो 400 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए गए, उनके खिलाफ रेवाड़ी में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। एफआईरआर दर्ज होने के बाद 100 उपभोक्ताओं ने भी जुर्माना राशि की अदायगी कर दी है।

हमारी तीन टीमों ने मंगलवार को छापमारी कर 31 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा है। इनके लोड का आंकलन कर हमने करीब पौने पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया है। 48 घंटों के अंदर जुर्माना राशि की अदायगी न करने पर हम इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा देंगे। निगम का छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा।
जयप्रकाश घणघस, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed