फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नाइवाली पुल पर लगेंगी लोह की सीढ़ियां, 15000 लोगों को होगा लाभ

नाइवाली पुल पर लगेंगी लोह की सीढ़ियां, 15000 लोगों को होगा लाभ

Wed, 28 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
नाइवाली पुल पर लगेंगी लोह की सीढ़ियां, 15000 लोगों को होगा लाभ
रेवाड़ी।
विज्ञापन

नाईवाली पुल तक आने के लिए सालों से परेशानी का सामना कर रहे आसपास के मोहल्ले के पैदल आने-जाने वाले राहगीरों के लिए अच्छी खबर है। झज्जर पुल पर लगी लोहे की सीढ़ियों की तरह इस पुल पर भी लोहे की सीढ़ियां लगेंगी। केंद्रीय मंत्री की ओर से सीढ़ियों के निर्माण के लिए जरूरी धनराशि को कोष से जमा करा दिया गया है। सूत्रों की मानें तो अगले तीन महीने के अंदर इन सीढ़ियों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद कुतुबपुर समेत आसपास की कई कॉलोनियों के करीब 15000 से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा। नाईवाली पुल के लिए फुटओवर सीढ़ियां बनने से स्थानीय लोगों के अलावा सबसे ज्यादा लाभ पास में पड़ने वाले अहीर कॉलेज और राव वीरेंद्र सिंह कॉलेज ऑफ एजूकेशन के स्टूडेंट्स को मिलेगा, क्योंकि स्टूडेंट्स को कॉलेज तक पहुंचने के लिए पुल को काफी घूमकर पार करना पड़ता था। ऐसे में अब स्टूडेंट्स पुल पर लगने वाली सीढ़ियों के रास्ते सीधे कॉलेज तक जा सकेंगे।

कुतुबपुर और खड्डा बस्ती के लोगों को राहत
सालों पुरानी मांग के चलते शहरी योजना विकास राज्य मंत्री की ओर से नगर परिषद को ग्रांट मंजूरी का लेटर मिलने के बाद स्थानीय मोहल्ले कुतुबपुर और खड्डा बस्ती के लोगों को खासा लाभ मिलेगा। स्थानीय पार्षद का कहना है कि बुजुर्गों और महिलाओं की समस्या को लेकर विशेष परेशानी होती थी। लेकिन नाईवाली पुल पर फुटओवर स्टेयर्स मिलने के बाद अब यह समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन


नाईवाली पुल पर पहुंचने के लिए शहर के कई मोहल्लों के लोगों की यह सालों पुरानी समस्या थी। यह ग्रांट पास होने के बाद जल्द ही पूरी होती दिखाई दे रही है। -प्रमिला भार्गव, स्थानीय पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटओवर स्टेयर्स बनने से करीब 20 हजार की आबादी को विशेष लाभ मिलेगा। खासकर बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को इस निर्माण से पुल तक पहुंचने में आसानी होगी। -प्रदीप भार्गव, सदस्य, जोनल रेलवे यूजर एडवाइजरी कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed