{"_id":"67799546a0ec61a6010ff151","slug":"7-including-four-women-arrested-for-attacking-police-team-rohtak-news-c-17-roh1020-575386-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में चार महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में चार महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना शिवाजी काॅलोनी पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चार महिलाओं को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीन लोगों का रिमांड मंजूर कर लिया है। रविवार को तीन आरोपियों को भी अदालत में पेश किया जाएगा।
वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर विजय नगर में हमला कर दिया था। इसमें सात लोगों को नामजद कराया गया था, जबकि कुछ आरोपी अज्ञात में हैं। पुलिस ने चार महिलाओं को अदालत में पेश किया। यहां से क्रांति, सविता, बनिता, ललिता महिलाओं को न्यायिक हिरासत में और पराग, अनुराग समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि हमले के दौरान और कौन-कौन लोग मौजूद थे। इसके अलावा, पुलिसकर्मियों से लूटा गया सामान कहां पर रखा है। पुलिस अब रविवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।
क्या था मामला
3 दिसंबर को सुनारिया चौक पर देवांश पर हुए हमले में विजयनगर निवासी सचिन वांछित आरोपी था। हथियार के साथ कहीं जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद उसे काबू किया गया और फिर रिमांड पर लेकर पुराने मामले की जांच की जा रही थी। इसी के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम विजयनगर गई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
घटना में नामजद किए गए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। इनमें चार महिलाएं और तीन व्यक्ति शामिल हैं।
- जांच अधिकारी थाना आईएमटी।