फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   69 new patients, including BJP leader, his son, PGI doctor, inspector found

भाजपा नेता, उनका बेटा, पीजीआई के डॉक्टर, इंस्पेक्टर समेत 69 नए मरीज मिले

Mon, 24 Aug 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
69 new patients, including BJP leader, his son, PGI doctor, inspector found
महिला का सैंपल लेता चिकित्सक। - फोटो : RohtakCity
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक जिले में 68438 सैंपल की जांच की गई है, इसमें से 3.8 प्रतिशत आबादी संक्रमण की चपेट में आ चुकी है। रविवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, उनके बेटा, पीजीआईएमएस के डॉक्टर, पुलिस इंस्पेक्टर समेत 69 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि रविवार को गरनावटी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संक्रमित व्यक्ति दिमाग में कैंसर व थाइराइड का रोगी था।
विज्ञापन

जिले में अब तक 2588 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं राहत की बात है कि जिले की रिकवरी रेट 76.6 प्रतिशत पहुंच गई है। 1983 लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 579 एक्टिव मरीज हैं, इसमें 37 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं जबकि 542 होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस बना हॉटस्पॉट
पीजीआईएमएस जिले में कोरोना का नया हॉट स्पॉट बना हुआ है। रविवार को डॉक्टर हॅास्टल में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉक्टर, पीजीआईएमएस मैस का स्टाफ, बी ब्लॉक के ऑर्थो सर्जन, पीजी डॉक्टर, ब्लॉक-सी पीजी हॉस्टल की डॉक्टर, कैंपस की महिला, महिला मेडिकल ऑफिसर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां भी मिले संक्रमित
पाकस्मा का पोस्टमास्टर व गृहिणी, सेक्टर में पुलिस इंस्पेक्टर, सेक्टर-दो की गृहिणी, रेलवे क्वार्टर में तकनीशियन, रूप नगर में दो मजदूर, महाजन मोहल्ला की गृहिणी, जवाहर नगर में छात्र-छात्रा, सिविल अस्पताल के पास गृहिणी, सांपला का व्यक्ति, पटवार खाना की गृहिणी, जनता कॉलोनी में शॉप कीपर, गीता भवन मंदिर का सेल्समैन, बहलबा का कॉटन फैक्टरी का मजदूर, सांपला की गृहिणी व दो छात्र, सांपला बेरी बाइपास के पास फैक्टरी सुपरवाइजर, पटेल नगर की गृहिणी, छात्रा, गढ़ी मोहल्ला का बुजुर्ग, पाड़ा मोहल्ला का अकाउंटेंट, आर्य नगर में निजी कर्मचारी, शिवाजी कॉलोनी में युवती, गृहिणी व सुपरवाइजर, डीएलएफ में बुजुर्ग व दो गृहिणी, राजेंद्र नगर में छात्र, जगदीश कॉलोनी का व्यक्ति, कॉपरेटिव बैंक की महिला कर्मी, किला मोहल्ला में कपड़ा व्यापारी, बुजुर्ग, घिलौड़ कलां में बिजनेस मैन, किला मोहल्ला की छात्रा, रेलवे रोड का बिजनेसमैन, जगदीश कॉलोनी का व्यक्ति, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में छात्रा, सरकारी कर्मचारी, सेक्टर-14 की सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, ग्रीन रोड का व्यवसायी, संजय कॉलोनी में बच्चा व गृहिणी, विजय नगर का बुजुर्ग, मालगोदाम रोड पर मोबाइल शॉप संचालक, पेचपरस राम का व्यक्ति, सेक्टर-एक में दिल्ली का सीए, चुन्नीपुरा में मेकैनिकल इंजीनियर, आंवल में कोल्ड ड्रिंक कंपनी का कर्मचारी व बच्चा, अशोक नगर की बुजुर्गा, जनता कॉलोनी के दो छात्र, नंद कॉलोनी की महिला फल विक्रेता, सेक्टर एक की गृहिणी, सुभाष नगर में निजी बैंक की अधिकारी, शिवाजी कॉलोनी में गृहिणी व छोटूराम चौक का मोबाइल शॉप संचालक, मॉडल टाउन का छात्र, किलोई की गृहिणी व व्यक्ति संकमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed