फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   6820 beneficiaries get corona vaccine

6820 लाभार्थियों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

Tue, 16 Mar 2021 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
6820 beneficiaries get corona vaccine
स्वास्थ्य विभाग के महा टीकाकरण अभियान में सोमवार को जनता ने उत्साह दिखाया। विभाग की ओर से एक दिन में 6820 लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिले में कोरोना से बचाव के लिए कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। विभाग ने 139 टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया है। कई सेंटर पर वैक्सीन खत्म होने के बाद दूसरी खेप में वैक्सीन पहुंचाई गई और लोगों को टीका लगाया गया। कोरोना की तीसरी लहर में बीमारी से बचाव के विकल्प को जनता ने अपनाना शुरू कर दिया है। इसी का परिणाम है कि सोमवार को महा टीकाकरण अभियान में लोगों ने कतार में लगकर टीका लगवाया। विभाग ने कोविशील्ड की पहली डोज 5940 व दूसरी डोज 424 को लगाई। इसके अलावा कोवैक्सीन की पहली डोज 456 को लगाई गई। विभाग के अनुसार आगे भी इस तरह के महा टीकाकरण अभियान चलाए जाएंगे। इन अभियानों का मकसद है कि संक्रमण को फैलने से जल्द से जल्द रोका जाए।
विज्ञापन

शर्तें पूरी न होने पर 30 टीकाकरण हुए रद्द
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चलाने की शर्तों को पूरा न करने वाले 30 टीकाकरण केंद्रों को रद्द कर दिया गया। विभाग ने 169 केंद्रों पर महा टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारी थी। लेकिन कहीं इंटरनेट समस्या तो कहीं कंप्यूटर व स्टाफ पूरा न होने के कारण टीकाकरण नहीं किया जा सका। गौरतलब है विभाग को टीकाकरण केंद्र बनाने के लिए इंटरनेट सुविधा, पंजीकरण स्टाफ, डॉक्टर, एएनएम व वेटिंग एरिया का होना जरूरी होता है।
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद हो सकती है सामान्य समस्या, न घबराएं
डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि टीकाकरण के बाद हल्का बुखार, थकावट, डायरिया, पेट में दर्द, उल्टी व कुछ समय के लिए धुंधला दिखाई देने जैसी समस्या हो सकती है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, टीकाकरण केंद्र पर दी दवा को लेकर इससे निजात पाई जा सकती है। इन लक्षणों के आने का मतलब है कि आपके शरीर में वैक्सीन सही काम कर रही है। यह लक्षण कुछ घंटे बाद अपने आप दूर हो जाते हैं। व्यक्ति को 500 या 600 पीसीएम की गोली पहले ही दे दी जाती है। गंभीर श्रेणी में उसे ही माना जाता है जिसे 48 घंटे से अधिक उपचार के लिए दाखिल करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीपी संदीप खिरवार ने भी लगवाई वैक्सीन
रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार ने सेक्टर तीन स्थित पोलीक्लीनिक में वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज लगवाई है। चार फरवरी को हरियाणा पुलिस के फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण अभियान की शुरुआत में पुलिस अधिकारी ने टीकाकरण कराया था।
आज आएगी 10 हजार कोविशील्ड वैक्सीन
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि मंगलवार को कुरुक्षेत्र ड्रग वेयर हाउस से 10 हजार कोविशील्ड वैक्सीन की डोज और आएगी। जिले में विभाग के पास अभी कोवैक्सीन की आठ हजार डोज रखी हैं।
शहरी क्षेत्र में 2500 लोगों ने लगवाएं टीके
सोमवार को महा टीकाकरण अभियान में शहरी क्षेत्र ने उत्साह दिखाया और 2500 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। इसमें बाबा बालकपुरी डेरा में महामंडलेश्वर कर्णपुरी के सानिध्य में 378 लोगों ने टीका लगवाया। अभियान में बतौर मुख्यातिथि वैश्य संस्था के पूर्व प्रधान नवीन जैन व विशेष अतिथि डॉ. देवेंद्र, मनोज मलिक, पंडित सुरेश वशिष्ठ, अजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं श्रीराम सरनदास भ्याना मेमोरियल ट्रस्ट परिवार के 261 लोगों को टीका लगाया गया। सिविल सर्जन की ओर से ट्रस्ट में बुजुर्ग लोगों की संख्या को देखते हुए टीकाकरण करवाने के लिए आग्रह किया गया था। अभियान का शुभारंभ पार्षद कदम सिंह अहलावत, चेयरमैन सुमित भ्याना व रमेश अहलावत ने किया। वहीं, बाबा मस्तनाथ विवि में 211 ने टीकाकरण का लाभ उठाया। कुलपति प्रो. रामसजन पांडेय ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। अधिष्ठाता अंजना राव ने यहां स्वयं टीकाकरण कराया और अन्य को इसके लिए प्रेरित किया। श्री सनातन धर्म दुर्गा भवन मंदिर में 90 लोगों को टीका लगाया। पीजीआईएमएस ने भी टीकाकरण अभियान में पहली बार 393 लोगों को टीका लगाकर अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, दुर्गा भवन मंदिर में 50 लोगों को टीका लगने के बाद जब कुछ बुजुर्गों को लौटाया जाने लगा तो उन्होंने स्टाफ से इसका विरोध किया। इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि जहां भी वैक्सीन समाप्त हुई, वहां आधे घंटे के अंदर वैक्सीन पहुंचवा दी गई।

सब सेंटरों में भी चला टीकाकरण अभियान
अर्बन एरिया के अलावा सब सेंटरों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें सबसे अधिक कलानौर में टीका लगाया गया। यहां 2100 के करीब लाभार्थियों को टीका लगाया गया। इसके अलावा सांपला, किलोई, लाखनमाजरा, महम के हेल्थ सेंटरों पर कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। सबसे कम टीकाकरण कराने वालों की संख्या चिड़ी हेल्थ सेंटर की रही।
जिले में 6820 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग का अभियान जिले में सफल रहा है। आगे भी यह अभियान चलाया जाता रहेगा।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed