फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   643 heavy vehicles were challaned for violating traffic rules

Rohtak News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 643 भारी वाहनों के किए चालान

Sun, 09 Apr 2023 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
643 heavy vehicles were challaned for violating traffic rules
अभियान में चालान काटते पुलिस कर्मी। विज्ञ​प्ति
रोहतक। पुलिस विभाग ने रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य के आदेशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने व आमजन के जान व माल की सुरक्षा के लिए शनिवार को विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेन के नियमों का उल्लंघन करने पर 643 भारी व अन्य वाहनों के चालान किए गए। जिला रोहतक में 280 वाहनों के गलत दिशा में संचालन पर चालान व 141 लाइन चेंज के चालान किए गए। अभियान के तहत जिले में नेशनल हाइवे व अन्य मुख्य मार्गों पर तैनात विशेष टीमों की ओर से जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के चालान किए गए। यातायात थाना प्रबंधक रोहतक निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित करने एवं वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन के लिए वाहन चालकों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार अभियान के तहत वाहन चालकों को भारी वाहनों के लिए निर्धारित लेन में चलने, लाइन चेंज व सड़क सुरक्षा के अन्य नियमों के बारे में जागरूक किया गया। भारी वाहन चालकों को जागरूक करने व नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के बारे में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। भारी वाहनों को अपनी निर्धारित बांई लेन में चलने, गलत दिशा में वाहन न चलाने व निर्धारित गति सीमा के नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed