{"_id":"65d4ea9cdade18c0c50ea346","slug":"64-thousand-rupees-were-cheated-on-the-pretext-of-loan-rohtak-news-c-17-roh1019-364487-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लोन का झांसा देकर 64 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लोन का झांसा देकर 64 हजार रुपये ठगे
Tue, 20 Feb 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर चार की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के युवक को बैंक लोन का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने 64 हजार रुपये ठग लिए। अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में सोहित कुमार ने बताया कि उसका शीला बाईपास के नजदीक बैंक में खाता है। उसने काफी समय पहले बैंक से दो लाख रुपये लोन लेने के लिए आवेदन किया था। उस समय लोन नहीं मिला, अब एक व्यक्ति की कॉल आई। लोन दिलाने के नाम पर 64 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बैंक में जाकर पता चला कि उनके किसी कर्मचारी ने कॉल नहीं की। ब्यूरो
विज्ञापन