फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कैरम में 19 व टेबल टेनिस में 12 सिविल सर्वेंट अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम

कैरम में 19 व टेबल टेनिस में 12 सिविल सर्वेंट अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम

Wed, 06 Mar 2019 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
कैरम में 19 व टेबल टेनिस में 12  सिविल सर्वेंट अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम
रोहतक। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड की ओर से वर्ष 2018-19 में देश के विभिन्न शहरों में अखिल भारतीय सिविल सेवा कैरम व टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता होगी। जिसके लिए रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में कैरम व धनवंतरी आर्य गर्ल्स स्कूल में टेबल टेनिस की ट्रायल ली गई। इस ट्रायल में कैरम के लिए 19 व टेबल टेनिस के लिए 12 सिविल सर्वेंट का चयन किया गया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सिविल सेवा कैरम प्रतियोगिता 11 से 15 मार्च तक नई दिल्ली व टेबल टेनिस प्रतियोगिता 13 से 17 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर 23 में होगी। इस प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को रोहतक में कैरम व टेबल टेनिस का चयन किया गया है। टेबल टेनिस की ट्रायल में प्रदेश के 20 पुरुष, 6 महिला व चार वेटरन सिविल सर्वेंट पहुंचे थे। जिनमें से टेबल टेनिस में छह पुरुष खिलाड़ियों, चार महिला खिलाड़ियों व दो वेटरन खिलाड़ियों का चयन किया गया। टेबल टेनिस की टीम के साथ मैनेजर के रूप में भावना सैनी प्रतियोगिता में रहेंगी। वहीं कैरम बोर्ड की ट्रायल में 15 पुरुष, 10 महिला व 2 वेटरन सिविल सर्वेंट पहुंचे थे। इनमें से नौ पुरुष व आठ महिला व दो वेटरन खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed