फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सोशल मीडिया पर सलमान खान

सोशल मीडिया पर सलमान खान

Fri, 06 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सलमान खान
टाइगर जेल में है
विज्ञापन


तारीख पर तारीख तो मिली पर आज हिरण को इंसाफ भी मिला, कानून भी अभी जिंदा है ‘टाइगर’
- बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सजा मिलने के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट व पोस्ट कर रहे लोग

- सजा को बता रहा सही, तो कोई गलत, दिनभर लगी रही कमेंट्स की लाइन

महबूब अली
रोहतक।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को काले हिरण के शिकार मामले में पांच साल की सजा मिलने के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट व पोस्ट किए जा रहे हैं। वीरवार को दिनभर सलमान खान प्रकरण सोशल मीडिया पर छाया रहा।

रोहतक निवासी सोनिया ने फेसबुक पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सजा होने के बाद पोस्ट डालते हुए कहा कि तारीख पर तारीख तो मिली पर आज हिरण को इंसाफ भी मिला, कानून भी अभी जिंदा है टाइगर।
विज्ञापन


मनीष ने कहा कि टाइगर अभी जेल में है।

सुनील कहता है कि गलती तेरी नहीं, तूने मुझे मौका दिया, गलती तो मेरी थी जो मैने तुझे मौका दिया। सुनील ने सलमान खान व पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो के साथ अपनी फ ेसबुक अपलोड कर यह पोस्ट डाली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा ने सलमान पर चुटकी लेते हुए कहा कि सजा तो हो गई मगर एक दो दिन में ही जमानत तय।

आशिक अली ने ट्विटर पर सलमान खान का पक्ष लेते हुए ट्वीट किया कि हजारों खूबियों को भी दरकिनार कर देते हैं लोग अगर गलती से भी एक गलती हो जाए तो।

निकिता ने कहा कि भाई के साथ इतना बुरा तो तेरे नाम में भी नहीं हुआ था, जितना आज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed