फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जिले की नहरों में 7 अप्रैल को आएगा पानी

जिले की नहरों में 7 अप्रैल को आएगा पानी

Fri, 06 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
जिले की नहरों में 7 अप्रैल को आएगा पानी
जिले की नहरों में 7 अप्रैल को आएगा पानी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले की नहरों में सात अप्रैल को पानी छोड़ा जाएगा। इस समय अधिकतर गांवों के जलघर खाली पड़े हैं। इस बार नहरी पानी की चोरी भी नहीं हो सकेगी क्योंकि रबी की फसलों की कटाई हो रही है। जिले मेें 58 में से इस समय करीब 30 से ज्यादा जलघर खाली पड़े हैं। शहर में भी करीब एक सप्ताह का पानी बचा है। 14 मार्च को नहरी पानी बंद हुआ था। अब 24 दिन बाद फिर नहरों में पानी आएगा। गर्मियों में नहरी पानी की टर्न में भी फेरबदल कर दिया जाता है। इससे पहले नहरों में 15 दिन पानी चलता था तथा 15 दिन बंद रहती थी।
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 58 जलघर हैं। इनमें से 30 से ज्यादा जलघर इस समय सूखे पड़े हैं। वहीं 12 से ज्यादा जलघरों में पानी की मात्रा नाममात्र है जिससे गांवों में भी पेयजल संकट बना रहता है। गांव अचीना के लोगों ने तो पेयजल किल्लत की शिकायत सीएम विंडो पर भी लगा रखी है। पिछले माह कई गांवों के सरपंच पेयजल की समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिले थे लेकिन पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिले की नहरों में अब सात अप्रैल को नहरी पानी पहुंचेगा। इसके लिए विभाग अधिकारियों ने 750 क्यूसेक पानी का इंडेंट भेज दिया है। सात अप्रैल रात 12 बजे बाकरा हैड से जिले की नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 क्यूसेक कम पानी की मांग भेजी
इस समय रबी की फसलों की कटाई का कार्य चल रहा है ऐसे में नहरी पानी का सिंचाई के लिए इस्तेमाल नहीं होने वाला है। पिछली टर्न में किसान की गेहूं की अंतिम सिंचाई कर रहे थे जिससे पानी की चोरी भारी मात्रा में हुई थी। इस बार पानी की चोरी न होने की वजह से सिंचाई विभाग अधिकारियों ने 200 क्यूसेक पानी कम मांगा है ताकि पानी का ठीक प्रकार से कंट्रोल किया जा सके जबकि पिछली टर्न में 950 क्यूसेक पानी आया था जिसमें से 400 क्यूसेक पानी चोरी हो गया था।
इस संबंध में सिंचाई विभाग प्रवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि नहरी पानी का इंडेंट भेज दिया गया है। इस बार पिछली बार से 200 क्यूसेक पानी कम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed