{"_id":"5ab17d4e4f1c1ba3238b64f5","slug":"61521581390-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र की थीम पर होगी 25 मार्च की ‘राहगीरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र की थीम पर होगी 25 मार्च की ‘राहगीरी’
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र की थीम पर होगी 25 मार्च की ‘राहगीरी’
बॉलीवुड स्टार महिमा चौधरी और गुलशन ग्रोवर होंगे मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
25 मार्च को होने वाले ‘राहगीरी’ कार्यक्रम को इस बार नवरात्र की थीम पर आयोजित किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार महिमा चौधरी और गुलशन ग्रोवर शामिल होंगे। इस संबंध में एसपी पंकज नैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कोर कमेटी की बैठक हुई।
बैठक में एसपी पंकज नैन ने बताया कि इस बार राहगीरी के कार्यक्रम में नवरात्र को लेकर खास प्रस्तुति की जाएगी। इनमें रंगोली, पेंटिंग, डांस सहित अन्य गतिविधियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी व अभिनेता गुलशन ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। एसपी ने बताया कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले राहगीरी के व्हाट्सएप नंबर 7082070300 पर संपर्क करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। स्टेज पर केवल चयनित लोगों को ही प्रस्तुति करने का मौका दिया जाएगा। स्टेज पर होने वाले प्रोग्राम शनिवार तक फाइनल कर दिए जाएंगे। पुलिस ने आमजन से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि राहगीरी में हिस्सा लेने वाले छात्र स्कूल की ड्रेस पहनकर नहीं आएंगे। उनकी ड्रेस पर भी स्कूल का नाम अंकित नहीं होना चाहिए। राहगीरी सभी रोहतकवासियों का कार्यक्रम है। सभी स्कूल/कॉलेज/यूनिवर्सिटी के छात्र राहगीरी में हिस्सा ले। नवरात्रि थीम पर आयोजित राहगीरी में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मेरी किताब-तेरी किताब नाम से एक कार्नर बनाया जाएगा जिसमें छात्र अपनी पुरानी किताबें रख सकते है तथा जरुरतमंद बच्चे वहां से किताबें ले सकते है। कार्नर में कक्षा के हिसाब से स्टाल लगाए जाएंगे।
राहगीरी को लेकर रोहतक जिले के सभी स्कूलों/कालेजों व यूनिवर्सिटी (सरकारी व प्राइवेट) की एक बैठक बुधवार को एसपी ऑफिस में होगी। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी डॉ. रविन्द्र करेंगे।
बैठक में कोर केमटी के सदस्य डीएसपी डॉ. रविंद्र, माईक्रोन से एम.डी. कर्ण विज व कर्नल एस.एस. मान, बॉलीवुड सिंगर गजेन्द्र फौगाट, वीडी त्रिखा, डीएसओ निर्मला, प्राचार्या डॉ. अरुणा तनेजा, प्राचार्या रीना हरजई, डॉ. विकास सिवाच, ललीता मलिक, डॉ. संजय कुमार, चन्द्रभान, संजय, सेवानिवृत्त प्राचार्य बलजीत सिंह, साइकिलिंग क्लब से दीपक खोखर, आनन्द गौड़, सामाजिक संगठनों से आशुतोष गुप्ता, डॉ. संजय जाखड़, दीपक जांगड़ा, आरएसए अंकित सांगवान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ये होगा राहगीरी में खास
-नवरात्रि पर रंगोली प्रतियोगिता
-मेरी किताब-तेरी किताब कार्नर
-पेंटिंग प्रतियोगिता
-सेल्फी कार्नर
-साइकिलिंग
-पारंपरिक खेल
-मेडीकल हेल्थ चेकअप
-बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, एरोबिक्स आदि
-स्कूली बच्चों द्वारा तैयार की गई वस्तुएं
-ओपन जिम