फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आपराधिक घटनाओं को लेकर एक बार फिर बिफरे व्यापारी

आपराधिक घटनाओं को लेकर एक बार फिर बिफरे व्यापारी

Fri, 16 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
आपराधिक घटनाओं को लेकर एक बार फिर बिफरे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
नागरिक अस्पताल के समक्ष स्थित मलिक मेडिकल स्टोर के संचालक जयकुमार मलिक पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर घायल करने के मामले में वीरवार को व्यापारियों और केमिस्ट ऐसोसिएशन ने जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकाली। सर्वप्रथम केमिस्ट एसोसिएशन ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखी। इसके बाद बजरंग आश्रम में मीटिंग का आयोजन कर पुलिस कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए रोष प्रकट किया। बाद में डीएसपी नरेंद्र कादयान को ज्ञापन सौंपते हुए 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया। व्यापार मंडल और केमिस्ट एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। हालांकि शाम में मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकानों को खोल दिया।
बजरंग आश्रम में आयोजित मीटिंग में व्यापारी और केमिस्ट एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने आपराधिक घटनाओं की वृद्धि पर हांसी बंद का फैसला लिया था। लेकिन बाद में आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर प्रशासन का सहयोग करते हुए उन्होंने यह फैसला वापस ले लिया। ऐसे में अब अगले ही दिन एक और क्राइम की घटना घटित होना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह दोबारा हांसी बंद का फैसला लेने से भी नहीं चूकेंगे।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने रवैया नहीं सुधारा तो भविष्य में व्यापारी वर्ग भी नहीं देगा उनका साथ
मीटिंग में सर्व व्यापार मंडल के संयोजक प्रवीन तायल, महासचिव राजीव शर्मा, व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन सचिव रमेश भुटानी सहित अन्यों ने इस घटना का शिकार हुए जयकुमार मलिक पर हमला किए जाने के मामले में बोलते हुए कहा कि एक बार फिर डॉक्टरों ने अपने फर्ज को अहमियत न देकर अपने ड्यूटी में कोताही बरती। इस घटना के बाद जयकुमार को गंभीर हालत में हांसी के एक निजी अस्पताल में लाया गया था, लेकिन अस्पताल के चिकित्सक ने उनका उपचार करने की बजाए उन्हें हिसार रेफर करवाना महफूज समझा। व्यापारियों ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि आज यह घटना किसी मेडिकल स्टोर संचालक या आम आदमी के साथ हुई है, जोकि कल को किसी डॉक्टर के साथ भी हो सकती है। फिलहाल इस घटना के विरोध में सभी व्यापारी व हर वर्ग के लोग एकजुट होकर खड़े है। लेकिन अगर चिकित्सकों ने अपना रवैया नहीं सुधारा तो व्यापारी वर्ग भविष्य में किसी भी घटना में चिकित्सकों का साथ नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सक और मेडिकल स्टोर तो एक ही लाइन से जुड़े है, ऐसे में इस मामले में भी चिकित्सकों द्वारा बरती गई कोताही निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी बोले प्रशंसा भी किया करो, व्यापारी बोले कैसे करे प्रशंसा, पुलिस आंदोलन की स्थिति में करती है गिरफ्तारी
हांसी। केमिस्ट एसोसिएशन और व्यापारी वर्ग एकत्रित होकर लघु सचिवालय में डीएसपी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। जहां व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में डीएसपी के समक्ष ही उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस पर डीएसपी नरेंद्र कादयान ने कहा कि आप लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हो। जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करती है तो उनकी प्रशंसा भी किया करो। इस पर व्यापारी बोले कि इन स्थितियों में पुलिस की प्रशंसा कैसे करे। पुलिस आंदोलन या हांसी बंद की चेतावनी पर आरोपियों को गिरफ्तार करती है, किसी और परिस्थिति में नहीं।

इस पर डीएसपी ने आश्वासन दिया कि वह 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेेंगे। फिलहाल मुख्य आरोपी आशु व उसके दो अन्य साथियों पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीमों का गठन किया है। इस पर व्यापारियों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आरोपियों ने 48 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह एक मीटिंग का आयोजन कर एक बड़ा फैसला लेंगे। इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन और व्यापारियों सहित इनेलो नेता इंद्र सिंह फौजी, बाली भाटोल, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान रमन भयाना, कुलदीप, मनोज, राजेंद्र, गौरव, गोविंदा, अनिल चावला आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed