{"_id":"65bd29d46ae68b41ae0f7624","slug":"61200-rupees-were-stolen-from-womans-account-on-the-pretext-of-courier-cancellation-rohtak-news-c-17-roh1019-351033-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कूरियर रद्द होने का झांसा देकर महिला के खाते से 61,200 रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कूरियर रद्द होने का झांसा देकर महिला के खाते से 61,200 रुपये उड़ाए
Fri, 02 Feb 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। साइबर ठगों ने महिला को झांसे में लेकर उनके आने वाले कूरियर को डी एक्टीवेट (रद्द) होने की झूठी सूचना देकर पहले दो रुपये गूगल पे करवाए और बाद में खाते से 61,200 रुपये निकाल लिए। एक फरवरी को अज्ञात नंबर से फोन आने पर खाते से रुपये निकलने की सूचना मिली। उसी समय पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सेक्टर चार निवासी वंदना दहिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरेलू कार्य करती है, उन्होंने भिवानी से अपने किसी निजी कागजात की स्पीड पोस्ट कूरियर के माध्यम से मंगवाया थी। 31 जनवरी को दोपहर को अनजान नंबर से फोन आया कहा कि आपका कोरियर डी एक्टिवेट हो गया है, इस कारण आपके पास नहीं पहुंचा है। इसको दोबारा से एक्टिवेट करने के लिए हमारे कूरियर बॉय को गूगल पे के माध्यम से 2 रुपये भेज दो, हमने अपना बैंक पिन नंबर आपके पास भेज दिया है। उसी समय दो रुपये भी भेज दिए। एक फरवरी को अज्ञात नंबर से फोन आया कि हम एसबीआई बैंक रोहतक से बोल रहें हैं, आपके साथ फ्रॉड हो गया है। आपके बैंक खाता से 61,200 रुपये कट गए हैं। बैंक में जाकर चैक किया तो खाते से रुपये निकले मिले। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।