फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   56 roadways buses went to Uchana program, passengers remained worried

Rohtak News: उचाना कार्यक्रम में गई 56 रोडवेज बसें, यात्री रहे परेशान

Mon, 21 Apr 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 21 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
56 roadways buses went to Uchana program, passengers remained worried
20सीटीके11 देशराज, यात्री।
रोहतक। उचाना में धन्ना भगत की जयंती के उपलक्ष्य में रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस कारण रविवार को बस न मिलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, रोडवेज यात्रियों ने अपने गंतव्य तक जाने के लिए निजी बसों का सहारा लिया।
विज्ञापन

जींद के उचाना में धन्ना भगत की जयंती पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। रोहतक डिपो की करीब 56 रोडवेज बसों को कार्यक्रम के लिए लगाया गया। 19 अप्रैल को ही करीब 35 बसों को जींद डिपो के लिए भेजा गया। वहीं, 21 बसों को रोहतक के कार्यकर्ताओं के लिए रविवार सुबह जींद के लिए रवाना किया। ऐसे में रविवार को दिनभर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और बसों के लिए घंटों इंतजार किया। दोपहर करीब 1:30 बजे सोनीपत, हिसार, महम व भिवानी की ओर जाने वाले यात्री 30 से 60 मिनट तक इंतजार करते नजर आए। हालांकि, कुछ मार्गों पर अवकाश के चलते यात्री कम रहे। यात्रियों ने बताया कि रोडवेज बूथों पर घंटों बस नहीं मिली। निजी बस संचालक बस पास मान्य नहीं कर रहे। काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

अवकाश के चलते यात्रियों की संख्या कम रही। बस अड्डा परिसर पर भीड़ या यात्रियों के परेशानी की समस्या नहीं आई। यात्रियों की मांग अनुसार सभी मार्गों पर बसों काे चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, मुख्य निरीक्षक रोडवेज।
------------
ये बोले यात्री :
नजफगढ़ से आया हूं। आदमपुर जाना है। दोपहर 1 बजे से बस का इंतजार कर रह रहा हूं। बस अड्डे पर परिचालक कह रहे हैं कि 3:30 बजे बस आएगी। मेरा रोडवेज का पास है, निजी बस में पास मानते नहीं, इसलिए इंतजार कर रहा हूं।
- देशराज, यात्री।
बूथ नंबर 6 से कोई बस नहीं मिल रही। धूप में परेशान खड़े हैं। सुविधा के नाम पर आमजन और यात्रियों की परेशान किया जा रहा है।
- दीपक, यात्री।

20सीटीके11 देशराज, यात्री।

20सीटीके11 देशराज, यात्री।

20सीटीके11 देशराज, यात्री।

20सीटीके11 देशराज, यात्री।

20सीटीके11 देशराज, यात्री।

20सीटीके11 देशराज, यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed