{"_id":"657f3d27a850a6eebe098247","slug":"530-lakh-cheated-on-the-pretext-of-getting-kidney-replacement-of-friends-mother-rohtak-news-c-17-roh1020-317279-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दोस्त की मां की किडनी बदलवाने के बहाने 5.30 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दोस्त की मां की किडनी बदलवाने के बहाने 5.30 लाख ठगे
Sun, 17 Dec 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
रोहतक। सनसिटी का एक व्यक्ति ठगी का शिकार हुआ है। ठग ने खुद को रिश्तेदार बताकर दोस्त की मां की किडनी बदलवाने के नाम पर खाते से 5.30 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत सेक्टर 35 सनसिटी निवासी दीपक ने बताया कि 7 दिसंबर को सुबह करीब 10:30 बजे व्हाट्सएप पर काॅल आई थी। काॅल पर बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राजेश गिल कहा था। इस नाम का मेरा एक रिश्तेदार कनाडा में रहता है। सोचा कि उसी का फोन है। उसने कहा कि उसके किसी जानकार की मां की किडनी का बदली होनी है। वह मेरे बैंक खाते में रुपये भेज रहा है। बीमार औरत की फोटो भी भेजी। उसने कहा कि रुपये आपके बैंक खाते में भेजूंगा। वह राशि मेरे दोस्त के पास भेज देना। बाद में उसने रुपये भेजने की जानकारी देते हुए कहा कि 24 घंटे में रुपये आ जाएंगे। काफी इंतजार के बाद भी कोई राशि खाते में नहीं। इस पर 5,30,000 रुपये की धोखाधड़ी का अहसास हुआ।