{"_id":"68ed61177a274de9d3096931","slug":"53-kg-of-rotten-wheat-arrived-at-the-ration-depot-in-a-50-kg-bag-rohtak-news-c-17-roh1020-744754-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राशन डिपो पर 50 किलो के बैग में पहुंचा 53 किलो सड़ा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राशन डिपो पर 50 किलो के बैग में पहुंचा 53 किलो सड़ा गेहूं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। राशन डिपो पर सप्लाई हो रहे गेहूं की गुणवत्ता सवालों में घिरी नजर आ रही है। सोमवार को खिड़वाली-चमारिया राशन डिपो पर सड़ा गेहूं पहुंचने की बात सामने आई है। यही नहीं, गेहूं की बोरियों का तौल किया तो 50 किलोग्राम की बोरियों में 53 किलो से अधिक वजन मिला। डिपो होल्डर एसोसिएशन ने इस पर आपत्ति जताते हुए डिपो पर साफ गेहूं भेजने की मांग की है।
एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल ने बताया कि डिपो पर 60 क्विंटल 25 किलोग्राम गेहूं पहुंचा। यह गेहूं पटवापुर से आया है। गेहूं के कट्टे खोले तो इसमें सड़ा हुआ गेहूं मिला। यही नहीं, कट्टे तक गले हुए हैं। यही नहीं, गेहूं की बोरी का वजन बढ़ाने के लिए इन्हें भिगोने का भी आरोप लगाया गया है। इसकी जानकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के संबंधित अधिकारी को दी। इसके बाद अधिकारी ने मौके का मुआयना कर जायजा लिया।
विभाग की इंस्पेक्टर निर्मला ने बताया कि गेहूं के बारे में जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। यहां कुछ गेहूं खराब मिला। कुछ बोरियों में गेहूं पांच किलो से अधिक था। ट्रक में आए गेहूं का कुल वजन पूरा है। किसी तरह की कोई शिकायत है तो मंगलवार सुबह जांच कर कार्रवाई की जाएगी।