फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पंच सरपंच से मिलकर मुखबिर तंत्र को मजबूत करेगी पुलिस

पंच सरपंच से मिलकर मुखबिर तंत्र को मजबूत करेगी पुलिस

Wed, 06 Mar 2019 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
पंच सरपंच से मिलकर मुखबिर तंत्र को मजबूत करेगी पुलिस
रोहतक। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को एसपी ने नई कवायद शुरू की है। अब विभिन्न गांवों के सरपंच और पंचों से पुलिस निक टता बढ़ाती नजर आएगी। यहीं नहीं गांव-गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर भी सहयोग मांगा जाएगा। पुलिस महकमा इनको साथ मिलाकर मुखबिर तंत्र को मजबूत करेगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से देखने में आ रहा है कि लोगों का पुलिस से विश्वास उठा है। हालांकि पुलिस का सहयोग करने वालों की कमी नहीं है। मगर लोग झंझट में पड़ने से बचने के लिए पुलिस को किसी भी तरह की सूचना देना मुनासिब नहीं समझते। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं कि लोगों से निकटता बढ़ाने और मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के लिए गांवों के पंच और सरपंचों से निकटता बढ़ाई जाए। यहीं नहीं उनकी हर तरह की सूचना पर तुरंत एक्शन लें। सूचना देने वालों का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। पंद्रह दिन में कम से कम एक बार गांव में जाकर बैठक की जाए। एसपी का कहना है कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


यह होंगे फायदे
- आम लोगाें से संपर्क बढे़गा
- सूचना तंत्र मजबूत होगा
- पुलिस की छवि में सुधार होगा
- तालमेल सही होने के कारण आम लोग भी पुलिस को सूचना देंगे
- अपराधों पर अंकु श लगाने में सहयोग मिलेगा

बीट कांस्टेबल और हलका इंचार्ज होंगे जिम्मेदार
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि बीट कांस्टेबल और हलका इंचार्ज को भी सक्रिय रहने के साथ-साथ अलर्ट रहना होगा। यदि क्षेत्र में किसी तरह की कोई वारदात होती है तो इसके लिए बीट कांस्टेबल से लेकर हलका इंचार्ज को जिम्मेदार माना जाएगा। जांच के बाद दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed