{"_id":"5c34fe89bdec223c6d214a9d","slug":"51546976905-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार घंटे बाद भी बैठक में नहीं आए अजय चौटाला, कार्यकर्ता मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार घंटे बाद भी बैठक में नहीं आए अजय चौटाला, कार्यकर्ता मायूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जननायक जनता पार्टी के जिला भर के कार्यकर्ताओं को पार्टी की पहली ही बैठक में मंगलवार को बड़ा झटका लगा। जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में कार्यकर्ता साढ़े चार घंटे तक पार्टी सुप्रीमो अजय चौटाला का इंतजार करते रहे। चौटाला के न पहुंचने पर मायूस हुए कार्यकर्ता वापस घरों की ओर लौटने लगे तो एन मौके पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह पहुंचे और बैठक ली। पार्टी के गठन के बाद पहली बार जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया था, जिसे दोपहर करीब एक बजे मुख्य रूप से पार्टी सुप्रीमो अजय चौटाला को संबोधित करना था।
उम्मीद जताई जा रही थी कि वे आगामी चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को न केवल गुर देंगे बल्कि संगठन को मजबूत करने को लेकर भी रणनीति तय करेंगे। समय अनुसार जहां मंच सजाया गया तो वहीं जिला भर से कार्यकर्ता भी पहुंचने शुरू हो गए। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता अजय चौटाला का इंतजार करते रहे और उन्हें मंच से हर बार उनके जल्द पहुंचने का भरोसा दिया जाता रहा, लेकिन सायं साढ़े पांच बजे तक भी चौटाला नहीं पहुंचे तो कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। अनेकों कार्यकर्ता बैरंग लौट गए तो वहीं करीब साढ़े पांच बजे प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे वर्तमान भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को घर-घर जाकर अवगत कराएं। कार्यकर्ता पार्टी संगठन को बढ़ाने के साथ-साथ मजबूत करने का भी काम करें। बताया जा रहा है कि अजय चौटाला करीब छह बजे कुरुक्षेत्र पहुंचे, लेकिन वे बैठक में नहीं आए। वो नरकातारी रोड स्थित जाट मार्केट में समाजसेवी मामचंद धौला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे तो वहीं इसके बाद पार्टी कार्यालय का भी केडीबी रोड पर उद्घाटन किया। इसके उपरांत वे जयभगवान शर्मा डीडी के आवास पर पहुंचे।