Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   थोड़ी सी बारिश में ही भर जाता है छोटूराम स्टेडियम के एथलेटिक ट्रैक पर पानी

थोड़ी सी बारिश में ही भर जाता है छोटूराम स्टेडियम के एथलेटिक ट्रैक पर पानी

Tue, 24 Jul 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
थोड़ी सी बारिश में ही भर जाता है छोटूराम स्टेडियम के एथलेटिक ट्रैक पर पानी
फोटो :
विज्ञापन


लोगो : छोटूराम स्टेडियम की बदहाल व्यवस्था :

थोड़ी सी बारिश में ही भर जाता है छोटूराम स्टेडियम के एथलेटिक ट्रैक पर पानी
-ट्रैक पर पानी जमा होने से वार्मअप नहीं कर पाते हैं खिलाड़ीं

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। छोटूराम स्टेडियम में बने एथलेटिक ट्रैक पर थोड़ी सी बारिश होते ही इतना पानी भर जाता है कि उसे सूखने में दो से तीन दिन तक लग जाते हैं। ऐसे माहौल में देश के लिए मेडल जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत करने वाले खिलाड़ियों को उस समय परेशानी होती है, जब उनकी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाएं नजदीक हों। इसी समय खिलाड़ियों को अभ्यास की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने बताया कि बारिश होने से पूरे एथलेटिक ग्राउंड में पानी भर जाता है। उन्होंने बताया कि यह पानी बाद में दो से तीन दिन बाद सूखता है। इस कारण वे वार्म-अप नहीं कर पाते। उन्होंने बताया कि सही से वार्म-अप न होने के कारण वे चोटिल हो जाते हैैं। उन्होंने बताया कि मानसून के मौसम में उन्हें और भी ज्यादा परेशानी होती है। खिलाड़ियों ने तो यहां तक कह दिया कि मानसून के मौसम में खिलाड़ियों को सड़क पर दौड़ना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर दौड़ना खिलाड़ियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन


अभिभावकों ने लगाई एडीसी को गुहार
स्टेडियम में जब एडीसी अजय कुमार जूनियर एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता का स्वागत करने के लिए पहुंचे तो वहां पहुंचे खिलाड़ियों के अभिभावकों ने एडीसी से स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं को दूर करवाने की गुहार लगाई। अभिभावकों ने एडीसी को बताया कि थोड़ी सी बारिश होते ही स्टेडियम के एथलेटिक ट्रैक पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

एथलेटिक ट्रैक पर पानी जमा होने की समस्या का निस्तारण जिला खेल अधिकारी के स्तर से ऊपर का है। इस कार्य में करोड़ों रुपये का खर्च है। यह मंत्रालय के स्तर का काम है। जिला खेल कार्यालय इस समस्या को मंत्रालय के सामने रखेगा।

-सुखबीर सिंह बल्हारा, जिला खेल अधिकारी

---------
एथलेटिक ट्रैक के साथ-साथ पूरा ग्राउंड ही रोड के लेवल से ऊपर उठेगा। जिला खेल कार्यालय इसके लिए जल्द से जल्द प्रपोजल भेजें, खिलाड़ियों के हित को देखते हुए एडीसी कार्यालय इसे जल्द ही फारवर्ड कर देगा।
-अजय कुमार, एडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed